करोड़ो रूपये लुटा कर खुद कैसे कमाई करते है आईपीएल टीम के मालिक, जरूर जाने यहाँ
ये तो सब जानते ही होंगे कि आईपीएल का नया सीजन शुरू हो चुका है और पहले ही मैच में बेंगलुरु की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि अभी तो केवल आईपीएल की शुरुआत ही हुई है। वैसे आज हम आपको आईपीएल से संबंधित बेहद खास बातें बताने वाले है। दरअसल आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आईपीएल टीम के मालिक खिलाडियों पर करोड़ो रूपये लुटा कर खुद कैसे अपनी कमाई करते है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आईपीएल के दौरान टीम के मालिकों को भी अच्छा खासा मुनाफा होता है। तो चलिए अब आपको इसके बारे में जरा विस्तार से बताते है।
आज से शुरू होगा आईपीएल का महासंग्राम

तो इसलिए गूगल पर लगा है 11760 करोड़ रुपए का जुर्माना
करोड़ो रूपये लुटा कर..
मार्केटिंग बेनिफिट्स.. गौरतलब है कि आईपीएल के दौरान टीवी और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर कई विज्ञापन दिखाएं जाते है। जिसमे आईपीएल के कई खिलाडी भी नजर आते है। दरअसल आईपीएल टीम के मालिक अपने खिलाडियों को दूसरी कंपनियों का प्रमोशन करने के लिए आसानी से बेच सकते है। वही जो विज्ञापन करवाने वाली कम्पनियाँ होती है, वह टीम के मालिकों को पैसे देती है। इस तरह से टीम के मालिकों को काफी मुनाफा होता है।
तो इसलिए आईपीएल में शाहरुख और अंबानी लगाते हैं पैसा
सेंट्रल और लोकल रिवेन्यू.. बता दे कि सेंट्रल रिवेन्यू में टीवी ब्राडकास्टिंग और स्पॉन्सरशिप के द्वारा टीम के मालिकों को काफी सारा पैसा बनता है। वही दूसरी तरफ लोकल रिवेन्यू में टिकट बेचना और प्राइज मनी आदि सब इस श्रेणी में आता है। जी हां बता दे कि टिकट बेचने के बाद जो भी मुनाफा होता है, उसे टीम और आईपीएल के ऑर्गनाइजर्स के बीच बाँट दिया जाता है।
इसके इलावा जो टीम प्राइज मनी जीत जाती है, उसे केवल पंद्रह करोड़ रूपये ही दिए जाते है। यानि इसका पचास प्रतिशत खिलाडियों को और पचास प्रतिशत टीम के मालिकों को मिलता है। तो इस तरह से आईपीएल टीम के मालिक करोड़ो रूपये लुटा कर भी करोड़ो रूपये कमाते है।
क्रिकेट से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।

