सपा-बसपा गठबंधन का साथी लोगो हुआ सोशल मीडिया पर जारी
ससोशल मीडिया पर मंगलवार को सपा-बसपा गठबंधन का ‘साथी’ नाम से नया लोगो वायरल हुआ। सपा मुखिया अखिलेश यादव तक इस लोगो से प्रभावित हुआ और सोशल मीडिया पर इसे पोस्ट किया बेहतर बताया। हालांकि, बसपा की ओर से इसे अधिकृत होने से इंकार किया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए लोगो में सपा के चुनाव चिह्न साइकिल से ‘सा’ और बसपा के चुनाव चिह्न हाथी से ”थी” के बारे में ‘साथी’ बनाया गया है। लोगोमें साइकिल का पहिया और हाथी की सूड़ को आपस में जोड़ते हुए सपा-बसपा गठबंधन का नया नारा दिया गया है ‘महागठबंधन से महापरिवर्तन’।
सब्जी न खाने पर माही की बेटी जीवा धोनी ऐसे स्कोल्ड करती है !
इतिहास चक्र pic.twitter.com/7jL4nTD3q0
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 19, 2019
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विट कर इस लोगो की क्रिएटिविटी का जिक्र किया है। उन्होंने इसे बनाने वाली टीम को बधाई देते हुए कहा है कि वह गठबंधन के नए लोगो से काफी प्रभावित हुए हैं। यूपी में सपा-बसपा एक साथ 25 साल बाद चुनाव मैदान में है।
सपा-बसपा गठबंधन का सीधा मुक़ाबला भाजपा से है लेकिन साथ में कांग्रेस भी अपनी दावेदारी को लेकर खड़ा हुआ है जिसमे प्रियंका गाँधी लगातार कैंपेनिंग कर पार्टी की जड़ें मज़बूत कर रही है और पार्टी को एक विकल्प के तौर पर पेश कर रही है|
घर मोरे परदेसिया सांग को मिल रहे शानदार रिस्पांस पर आलिया भट्ट ने यह कहा

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

