जाने कि अगर आपके प्यार को कोई न समझे तो आपको क्या करना चाहिए
यूँ तो आज के समय में सच्चा प्यार बिलकुल गायब ही हो चुका है. मगर फिर भी आज के जमाने में कुछ लोग ऐसे भी है जो सच्चा प्यार करने और सच्चा प्यार देने में यकीन रखते है. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते है जो सामने वाले के प्यार को समझ नहीं पाते और उसके प्यार को नकार देते है. बहरहाल अगर आपके प्यार को कोई न समझे तो ऐसे में आपको निराश नहीं होना चाहिए. जी हां आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से प्यार में हारने के बाद भी दुनिया को जीत सकते है. गौरतलब है कि अगर आपके प्यार को कोई न समझे तो आपको जीवन में आगे बढ़ जाना चाहिए. अब जाहिर सी बात है कि जब किसी इंसान को उसका प्यार नहीं मिलता तो ऐसे में उसका उदास होना लाजिमी है.
अगर आपके प्यार को कोई न समझे तो इन बातों को याद रखे..
अब यूँ तो प्यार दुनिया का सबसे अच्छा और पवित्र बंधन माना जाता है. मगर यदि शास्त्रों की माने तो प्रेम का यही बंधन मुक्ति कहलाता है. जी हां शास्त्रों के अनुसार प्यार का मतलब किसी को अपने बंधन में बांधना नहीं है, बल्कि उसे आजादी देना है. यक़ीनन आपको प्यार की यह परिभाषा थोड़ी सी मुश्किल लग रही होगी. इसलिए अब हम आपको प्यार की आसान परिभाषा बताते है. गौरतलब है कि अगर आप किसी से प्यार करते है और वह व्यक्ति आपका प्यार ठुकरा दे तो आपको उदास नहीं होना चाहिए. हालांकि कुछ लोग उदास होने की बजाय अपने प्यार को धोखे से पाने की कोशिश भी करते है. वही कुछ लोग ऐसे भी होते है, जो अपने प्यार को जबरदस्ती से पाने की कोशिश करते है.
मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ऐसा करना वास्तव में सबसे बड़ा पाप है. वो इसलिए क्यूकि ये जरुरी नहीं कि अगर आप किसी से प्यार करते है, तो सामने वाला भी आपसे प्यार करे. जी हां वो कहते है न कि प्यार कभी किसी को आसानी से नहीं मिलता. बता दे कि प्यार कोई चीज नहीं है, जिसे कीमत दे कर खरीदा जा सके. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो प्यार धन, दौलत से कही बढ़ कर है. वास्तव में प्यार वह ताकत है जो हर बंधन को तोड़ने की शक्ति रखता है. इसलिए आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने प्यार को खुला छोड़ दे और उसे आजादी दी. गौरतलब है कि किसी को मुक्ति देना ही सच्चा प्यार कहलाता है.
हमें उम्मीद है कि अगर आपको अब तक किसी से सच्चा प्यार नहीं हुआ तो भविष्य में आपको किसी न किसी से सच्चा प्यार जरूर हो जाएगा. फ़िलहाल तो हम आपसे यही कहेंगे कि अगर भविष्य में आपके प्यार को कोई न समझे तो आपको कभी कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए.
प्यार और जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।


