कश्मीर में धारा 370Featured Article News politics Trending हिन्दी लेख 

कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर भारतीय नागरिको के लिए सामने आई बड़ी खबर

पुलवामा हमले के बाद पूरे भारत देश में तनाव और गुस्से का माहौल बना हुआ है। ऐसे में कश्मीर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल भारतीय नागरिको द्वारा कश्मीर में यह धारा हटाने की मांग की जा रही थी। यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस धारा को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। वैसे जो लोग इस धारा के बारे में नहीं जानते, उनकी जानकारी के लिए हम बता दे कि यह धारा कश्मीर को खास राज्य होने का दर्जा देती है।

कश्मीर में धारा 370

कश्मीर में धारा 370..

http://पुलवामा आंतकी हमला होने के बाद पाक पीएम इमरान खान की फ़र्ज़ी धमकी

इसके इलावा इस धारा के होने से भारत सरकार का इस राज्य पर पूरा नियंत्रण नहीं होता। इसका मतलब ये है कि इस धारा के हट जाने से कश्मीर भी एक आम राज्य बन जाएगा। यहाँ तक कि आज के समय में कोई भी व्यक्ति जम्मू कश्मीर में अपना स्थाई निवास नहीं बना सकता। हालांकि कश्मीर में धारा 370 हटाने की मांग काफी समय से की जा रही है, लेकिन हर बार इस मांग को नजर अंदाज कर दिया जाता था। मगर अब मामला हद से ज्यादा आगे बढ़ चुका है। ऐसे में कश्मीर राज्य से इस धारा को हटाना बेहद जरुरी है।

अब इसमें कोई शक नहीं कि अगर कश्मीर राज्य में यह धारा हटा दी जाएँ तो यह भारत के नागरिको के लिए एक बहुत बड़ा तोहफा होगा। वही सुप्रीम कोर्ट के प्रधान रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने कश्मीर में इस धारा की वैधता को चुनौती देने के लिए याचिकाओं पर जल्द से जल्द सुनवाई करने की बात कही है।

इसके साथ ही संजीव खन्ना का कहना है कि अधिवक्ता और बीजेपी नेता के अनुरोध का संज्ञान भी लिया जा चुका है। इसका मतलब ये है कि अब जल्दी ही कश्मीर राज्य में यह धारा हटाई जा सकती है और फिर कोई भी नागरिक कश्मीर में आसानी से रह सकता है।

देश और कानून से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर भारतीय नागरिको के लिए सामने आई बड़ी खबर  India Alive
Article Name
कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर भारतीय नागरिको के लिए सामने आई बड़ी खबर India Alive
Description
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कश्मीर में धारा 370 हटाने को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल भारतीय नागरिको द्वारा कश्मीर में यह धारा हटाने की मांग की जा रही थी
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment