शी जिनपिंग से मुलाकातInternational Affairs News 

शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान परंपरागत कपड़ों में नजर आए मोदी

भारत और चीन के बीच दूसरी अनौपचारिक बैठक 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में निर्धारित की गई थी। इसके पहले भारत और चीन के बीच पहली और औपचारिक बैठक चीन के वुहान शहर में हुई थी। दूसरी अनौपचारिक बैठक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग महाबलीपुरम पहुंचे। वहां पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक अलग ही अंदाज दिखा। जहां नरेंद्र मोदी तमिलनाडु की पारंपरिक पोशाक वेस्टी में नजर आए। वहीं शी जिनपिंग ने भी सीधे-साधे कपड़े पहने हुए थे। शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान भारत के प्रधानमंत्री ने उन्हें वह भूमि दिखाई जहां पर अर्जुन ने तपस्या की थी। महाबलीपुरम को महाभारत के योद्धा अर्जुन की तपोभूमि भी माना जाता है।

शी जिनपिंग  से मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर हो सकती है अहम चर्चा

दरअसल भारत और चीन के बीच हो रही दूसरी अनौपचारिक बैठक दोनों देशों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसका कारण यह है कि भारत और चीन दोनों ही देश इस समय आंतरिक और बाह्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। चीन ने कुछ दिनों पहले पाकिस्तान का समर्थन करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाया था। मगर उसके बाद चीन स्वयं अपने देश के अंदर हांगकांग के मुद्दे पर उलझ गया।

कुछ ऐसी ही परिस्थिति 2016 में नजर आई थी। जब डोकलाम विवाद भारत और चीन के बीच चरम सीमा पर था मगर उस समय हुई पहली अनौपचारिक बैठक के बाद इस विवाद को सुलझा लिया गया था। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि दूसरी अनौपचारिक बैठक में भारत और चीन के बीच जम्मू कश्मीर का मुद्दा सुलझ जाएगा।

दोनों देशों को है आर्थिक विकास की चिंता

भारत जहां इस समय आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। वहीं अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर के कारण चीन की भी आर्थिक स्थिति चरमराती हुई नजर आ रही है। ऐसे में भारत और चीन दोनों एक दूसरे को आर्थिक मजबूत करने के विकल्प के तौर पर देख सकते हैं।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर

 

Summary
शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान परंपरागत कपड़ों में नजर आए मोदी
Article Name
शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान परंपरागत कपड़ों में नजर आए मोदी
Description
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान तमिलनाडु में पारंपरिक कपड़े पहने हुए नजर आए।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment