पीएम मोदी की डांटFeatured Article News politics Trending हिन्दी लेख 

पीएम मोदी की डांट से नहीं बच पाई पूर्ववर्ती सरकारे, जाने आखिर क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव होने से पहले पीएम मोदी कई अहम मुद्दों को जनता के सामने पेश कर रहे है, ताकि जनता अपनी आंखे खोल सके और सही आने वाले समय में सही निर्णय ले सके। हालांकि इस बार पूर्ववर्ती यानि जो बीजेपी से पहले की सरकारे थी, वह भी पीएम मोदी की डांट से नहीं बच पाई। जी हां मोदी जी ने पहले की सरकारों पर कानून को अनदेखा करके अपने चापलूसों को पुरातत्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण इमारतों की बगल में जमीन आवंटित करने को लेकर खूब लताड़ लगाई है। अब ये बात अलग है कि इस मुद्दे को उठाते हुए पीएम मोदी ने किसी भी जमीन या पार्टी का नाम नहीं लिया। मगर फिर भी पीएम मोदी ने अपनी बातों से लोगो को इस विषय के बारे में सचेत जरूर कर दिया है।

http://लोकसभा चुनाव 2019 पर पीएम मोदी का स्वागतभरा ट्वीट : “लोकतंत्र का त्योहार आ चुका है!

पीएम मोदी की डांट

http://उत्तर प्रदेश और बिहार से क्या तल्ख़ होंगे गुजरात से सम्बन्ध?

पीएम मोदी की डांट..

दरअसल बात ये है कि पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की मौजूदगी में ग्रेटर नोएडा में एक पुरातत्व संस्थान का उद्घाटन किया था। इसके इलावा पीएम मोदी ने वाराणसी के बारे में बात करते हुए कहा कि आप में से जो लोग वाराणसी गए है, वह वहां की तंग गलियों के बारे में तो जरूर जानते होंगे। जी हां पीएम मोदी का कहना है कि जब वहां की गलियों की हालत ऐसी है, तो वहां के मंदिरो में भगवान् की स्थिति कैसी होगी।

मगर जब वहां के लोगो ने मुझे यानि पीएम मोदी को सांसद के रूप में चुना, तो उन्होंने वहां कुछ बदलाव करने का फैसला किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि अब अगर आप वहां जायेंगे तो देखेंगे कि हमने काशी विश्वनाथ मंदिर में भोले बाबा से लगने वाली करीब तीन सौ सम्पतियों का अधिग्रहण किया है। बहरहाल पीएम मोदी का कहना है कि वह यह देख कर हैरान थे कि इमारते गिरने के दौरान घरो के भीतर से भी मंदिर निकल रहे थे।

http://राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा की वापसी तय – प्रमुख वजहें जिसकी वजह से राजस्थान में हारती बाजी जीत रही है भाजपा!

जी हां पीएम मोदी ने जनसभा से कहा कि लोगो ने मात्र दीवारे खड़ी करके मंदिर को ही अपने घर में बदल लिया। यही वजह है कि पुराने मंदिरो की ऐसी हालत देख कर पूर्ववर्ती सरकारों को पीएम मोदी की डांट खूब सुन्नी पड़ी।

देश और राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
पीएम मोदी की डांट से नहीं बच पाई पूर्ववर्ती सरकारे, जाने आखिर क्या है पूरा मामला  India Alive
Article Name
पीएम मोदी की डांट से नहीं बच पाई पूर्ववर्ती सरकारे, जाने आखिर क्या है पूरा मामला India Alive
Description
जी हां पीएम मोदी ने जनसभा से कहा कि लोगो ने मात्र दीवारे खड़ी करके मंदिर को ही अपने घर में बदल लिया। यही वजह है कि पुराने मंदिरो की ऐसी हालत देख कर पूर्ववर्ती सरकारों को पीएम मोदी की डांट खूब सुन्नी पड़ी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment