जब परवेज मुशर्रफ ने पूछा, धोनी को कहा से लाएं हो, तब गांगुली ने दिया ऐसा जवाब कि पढ़ कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
आज हम भारतीय क्रिकेट टीम के उस खिलाडी के बारे में बात करने जा रहे है, जिसने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से करोड़ो लोगो का दिल जीता है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात कर रहे है. बरहलाल जब धोनी ने भारतीय टीम में एंट्री ली थी, तब उन्होंने अपने बेहतरीन खेल से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था. केवल भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी उनके बहुत सरे फैंस थे। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी बेहतरीन क्रिकेट खेलने के इलावा भी महेंद्र सिंह धोनी में एक ऐसी चीज है जिसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पूछा, धोनी कहा से लाये हो. यकीनन आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर धोनी में ऐसी कौन सी खास चीज है. तो चलिए आज हम इस राज से पर्दा उठा ही देते है.
बता दे कि वो चीज कुछ और नहीं बल्कि धोनी के बाल थे. अब ये तो सब को मालूम ही है कि जब धोनी नए नए क्रिकेट की दुनिया में आएं थे, तब उनके बाल काफी लम्बे और अच्छे हुआ करते थे. हालांकि बाद में उन्होंने कई हेयर स्टाइल अपनाएँ. मगर इसमें कोई शक नहीं कि शुरुआत में हर कोई धोनी के बालो का दीवाना था. यहाँ तक कि लोग भी धोनी की तरह ही लम्बे बाल रखने लगे थे. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि धोनी के बालो को लेकर परवेज मुशर्रफ ने पूछा और यह तक कह दिया था कि आपके बाल बेहद खूबसूरत है. इसलिए इन्हे ऐसे ही रहने दीजियेगा.
जब परवेज मुशर्रफ ने पूछा तो सौरव गांगुली ने दिया था ये जवाब..
गौरतलब है कि इस दौरान मुशर्रफ साहब ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके सौरव गांगुली से धोनी को लेकर एक सवाल भी पूछा था. जिसका सौरव गांगुली ने कुछ ऐसा जवाब दिया था कि वो जान कर आप भी दंग रह जायेंगे. दरअसल इस बात का खुलासा खुद सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था. उन्होंने बताया कि एक बार परवेज मुशर्रफ ने पूछा था कि हम धोनी को कहा से लाएं है. ऐसे में सौरव गांगुली ने कहा कि वह बाघा बॉर्डर के पास घूम रहा था और हम वही से उसको पकड़ कर ले आएं. अब जाहिर सी बात है कि ऐसा जवाब सुन कर किसी की भी हंसी छूट जाएगी.
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने जब क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था, तब उन्होंने केवल अपने खेल से ही नहीं बल्कि अपने स्टाइल से भी सब को काफी आकर्षित किया था. यही वजह है कि धोनी को लेकर एक बायोपिक भी बनाई गई. जिसे दर्शको द्वारा खूब पसंद भी किया गया.
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।




