अब जल्दी ही सलमान खान के घर शहनाई बजने वाली हैBollywood Breaking News Entertainment Featured Article Humor Interesting News Opinion Social Media Trending हिन्दी लेख 

अब जल्दी ही सलमान खान के घर शहनाई बजने वाली है, पिता सलीम खान ने भी दे दी शादी की इजाजत

बॉलीवुड के दबंग यानि सलमान खान की शादी का इंतजार तो पूरी दुनिया को है. मगर आपको जान कर हैरानी होगी कि अब सलमान खान से पहले उनके भाई की शादी होगी. यानि अब जल्दी ही सलमान खान के घर शहनाई बजने वाली है. हालांकि यह बात अलग है कि उनके घर में जो शहनाई बजने वाली है, वह सलमान खान के लिए नहीं बल्कि उनके भाई अरबाज खान के लिए बजने वाली है. अब ये तो सब को मालूम ही है कि अरबाज खान ने अपनी पहली पत्नी यानि मलाइका अरोड़ा खान को तलाक दे दिया है. तो ऐसे में अरबाज खान दूसरी शादी करने के लिए भी एकदम तैयार हो चुके है.

अब जल्दी ही सलमान खान के घर शहनाई बजने वाली है

गौरतलब है कि अरबाज खान अगले साल अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया से शादी कर सकते है. वैसे आपको बता दे कि अरबाज ने जॉर्जिया के कारण ही मलाइका को तलाक दिया था. अब यूँ तो अरबाज और उनकी गर्लफ्रेंड ने अपने रिश्ते को लेकर खुल कर बात नहीं की. मगर इन दोनों को कई बार एक साथ डिनर डेट पर देखा जा चुका है. यहाँ तक कि जॉर्जिया ज्यादातर समय अरबाज खान के साथ ही बिताती है. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अब जल्दी ही सलमान खान के घर शहनाई बजने वाली है. जी हां अरबाज खान दूसरी बार दूल्हा बनने के लिए काफी बेताब है.

अब जल्दी ही सलमान खान के घर शहनाई बजने वाली है

सलमान खान के घर शहनाई – सलीम खान ने भी दे दी शादी की इजाजत

बहरहाल अरबाज खान और जॉर्जिया को शादी करने के लिए सभी घर वालो की मंजूरी भी मिल चुकी है. यहाँ तक कि अरबाज खान के पिता सलीम खान भी इन दोनों के रिश्ते से खुश है. इसके साथ ही जॉर्जिया के घर वाले भी इस रिश्ते के लिए हामी भर चुके है. बस अब तो केवल अरबाज खान के दूल्हा बनने की देर है. वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि अरबाज और जॉर्जिया की उम्र में बीस साल से भी ज्यादा का अंतर है. हालांकि जॉर्जिया को उम्र के अंतर से कोई मतलब ही नहीं है. वो कहते है न कि जब कोई इंसान प्यार में होता है, तब उसे न तो उम्र का अंतर दिखाई देता है और न लोगो की कोई फ़िक्र होती है.

सलमान खान के घर शहनाई – वही अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि ये दोनों कोर्ट मैरिज भी कर सकते है. गौरतलब है कि इन दोनों के परिवार वाले मिल कर फ़िलहाल शादी की तारीख पक्की कर रहे है. वही अगर मलाइका और अरबाज के रिश्ते की बात करे तो अपने बच्चो के कारण इन दोनों के बीच अब भी दोस्ती का अच्छा रिश्ता कायम है. वैसे आपको बता दे कि जॉर्जिया, अरबाज खान की बहन अर्पिता खान के घर पर गणपति पूजा के दौरान भी नजर आई थी. इसके साथ ही जॉर्जिया बाजार में अरबाज खान के बेटे अरहान के साथ भी नजर आई थी.

 

बहरहाल अरबाज और जॉर्जिया की नजदीकियां देख कर तो यही लगता है कि अब जल्दी ही सलमान खान के घर शहनाई बजेगी.

 

 

 

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
अब जल्दी ही सलमान खान के घर शहनाई बजने वाली है
Article Name
अब जल्दी ही सलमान खान के घर शहनाई बजने वाली है
Description
अब जल्दी ही सलमान खान के घर शहनाई बजने वाली है. हालांकि यह बात अलग है कि उनके घर में जो शहनाई बजने वाली है। उनके भाई अरबाज खान के लिए बजने वाली है.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment