बेकार बल्लेबाजी के कारण इस खिलाड़ी से नाराज हैं रोहित शर्मा
वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है। जहां पर वो वेस्टइंडीज के साथ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेल रही है। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के ऊपर शानदार जीत दर्ज की। दूसरा टेस्ट इस समय खेला जा रहा है मगर दूसरे टेस्ट में में भी वनडे क्रिकेट में भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा को मौका नहीं दिया गया। बल्कि उन्हें पर ही बैठाया गया। इसके पहले भी पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में रोहित शर्मा को मौका नहीं दिया गया था। रोहित शर्मा की जगह टीम में राहुल को मौका दिया गया मगर केएल राहुल लगातार फ्लॉप चल रहे हैं। विश्व कप के बाद से ही रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच दरार की खबरें आ रही थीं। मगर विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन खबरों को नकार दिया था। केएल राहुल की बेकार बल्लेबाजी के कारण टीम को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
बेकार बल्लेबाजी के कारण आलोचनाओं का शिकार हो रहे केएल राहुल

दर्शन दूसरे टेस्ट मैच में भी विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल और केएल राहुल को लेकर टीम की ओपनिंग करवाई। मगर खेल राहुल एक बार फिर से फ्लॉप हो गए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होने लगी। ऐसे में एक पोस्ट में खेल राहुल की आलोचना की जा रही थी और वह पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की गई। इस पोस्ट में लिखा था कि केएल राहुल के खराब प्रदर्शन के बावजूद भी उन्हें लगातार मौके दिए जा रहे हैं। जबकि रोहित शर्मा का एवरेज उनसे अच्छा होने के बावजूद उन्हें बेंच पर बैठाया गया है। रोहित शर्मा ने इस पोस्ट को लाइक करके अपने नाराजगी पर मुहर लगा दी।
ड्रेसिंग रूम में नहीं है सब कुछ ठीक
विश्व कप के बाद से ही यह अंदाजा लगाया जाने लगा था कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। टीम के अंदर दो गुट बन गए हैं एक घूंट रोहित शर्मा का समर्थन कर रहा है तो वही दूसरा गुट विराट कोहली के समर्थन में है।
देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



