Featured Article News politics Trending 

मतगणना के समय हो सकती है हिंसा – गृह मंत्रालय

कल यानि कि 23 मई को लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम आने वाला है और इसी के साथ कई राजनीतिक पार्टियों का भविष्य तय हो जाएगा कि लोकसभा चुनाव में किन राजनीतिक पार्टियों की हालत कितनी ज्यादा मजबूत है और किन राजनीतिक पार्टियों की हालत बद से बदतर स्थिति की ओर बढ़ रही है। इससे पहले विपक्ष ने भी इस बात की चेतावनी दी थी कि यदि मतगणना में किसी भी प्रकार की अनियमितता देखी गई तो वह हिंसा पर उतारू हो सकते हैं और यही वजह है कि गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि मतगणना के समय हिंसा हो सकती है।

 

गृह मंत्रालय ने जारी कर दिया है अलर्ट –

 

गृह मंत्रालय ने लोकसभा चुनाव 2019 के खत्म होने के बाद जिस तरीके से विपक्षी दलों की धमकी को सुनना है और हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा दिए गए बयान को देखा है उस हिसाब से गृह मंत्रालय ने मतगणना के समय हिंसा का अलर्ट जारी कर दिया है। जी हां क्योंकि इससे पहले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने धमकी भरे स्वर में कहा था कि यदि वोट की रक्षा के लिए हथियार भी उठाना पड़े तो उठा लेना चाहिए यही वजह है कि गृह मंत्रालय ऐसे बयान को काफी गंभीरता से ले रहा है और उसने आज अलर्ट जारी करते हुए इस बात की ओर इशारा कर दिया है कि मतगणना के समय हिंसा हो सकती है।

 

भाई को गृह मंत्रालय की नोटिस पर प्रियंका गांधी का पलटवार

 

गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि मतगणना के समय हिंसा हो सकती है और उसने इस बात का भी आदेश दिया है कि सभी मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बहुत मजबूत तरीके से की जाए। गृह मंत्रालय ने यह आदेश भी दिया है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

 

राहुल गाँधी स्नाइपर थ्रेट पर गृह मंत्रालय का स्पष्टीकरण आया सामने

 

 

क्योंकि हाल ही में कई राजनेताओं ने यह बयान दिया था कि यदि मतगणना के समय किसी भी प्रकार की अनियमितता देखी गई तो वह हिंसा पर उतारू हो जाएंगे साथ ही साथ गृह मंत्रालय को भी इस बात का अंदेशा है कि कुछ मतगणना स्थलों पर हिंसा हो सकती है और वहां के स्ट्रांग रूम से छेड़छाड़ की जा सकती है यही वजह है कि गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी करते हुए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सचेत कर दिया है मतगणना के समय हिंसा हो सकती है इसलिए इसके लिए पहले से तैयार रहा जाए।

इस साल जम्मू-कश्मीर के 50 युवा बने आतंकी: गृह मंत्रालय

Related posts

Leave a Comment