स्पिन ऑफ के लिए तैयार, ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के नए कलाकार
अगर हम टीवी की दुनिया की बात करे तो आज कल एक सीरियल काफी चर्चा में चल रहा है। जी हां आप सब राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के बारे में तो जानते ही होंगे। जिसने पिछले कई सालो से दर्शको को अपने साथ जोड़ कर रखा है। बता दे कि अब ये रिश्ता क्या कहलाता है के नए कलाकार इसके स्पिन ऑफ के लिए तैयार हो चुके है। दरअसल ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल का स्पिन ऑफ होने वाला है। जिसमे नए कलाकार दिखाएँ जायेंगे। गौरतलब है कि इसका प्रोमो भी दर्शको के सामने आ चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि स्पिन ऑफ के बाद नए सीरियल का नाम ये रिश्ते है प्यार के रखा जा सकता है।

स्पिन ऑफ के लिए तैयार..
http://ये है टीवी की 5 सबसे गुस्सैल एक्ट्रेस, नंबर 1 और 2 वाली एक्ट्रेस को आता है सबसे ज्यादा गुस्सा
बहरहाल इस शो की नयी कहानी में मिष्टी के किरदार को बड़ा दिखाया जाएगा। जी हां मिष्टी के किरदार में एक्ट्रेस रिया शर्मा अपने अभिनय का जादू दर्शको के सामने पेश करेंगी। इसके इलावा इस शो में मिष्टी के माता पिता यानि नमन और करिश्मा की एंट्री भी हो सकती है। वही अगर हम रिया के को स्टार की बात करे तो इस किरदार में साहिर शेख नजर आएंगे। जी हां साहिर शेख अंशुमान और जसमीत के बेटे के रूप में नजर आएंगे।
इसका मतलब ये है कि मेकर्स न केवल स्पिन ऑफ के लिए तैयार हो चुके है, बल्कि एक बढ़िया कहानी को दर्शको के सामने पेश करने की पूरी तैयारी भी कर चुके है। इसके इलावा अगर प्रोमो की बात की जाएँ तो प्रोमो में जहाँ एक तरफ मिष्टी का किरदार काफी शांत लड़की के रूप में नजर आ रहा है। वही दूसरी तरफ साहिर शेख का किरदार एक मस्तीखोर लड़के के रूप में दर्शाया जाएगा।
हालांकि इन दोनों की जोड़ी दर्शको को कितना आकर्षित कर पाती है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
टीवी इंडस्ट्री से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



