रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा, जानिए क्या कहा?
विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अगर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी राफेल मामले में डर की भावना नहीं रख रहे हैं तो वह जेपीसी की जांच से अपने कदम पीछे क्यों कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि जब तक जेपीसी की जांच पूरी तरीके से नहीं होगी राफेल मामले को लेकर के सारी चीजें स्पष्ट नहीं होंगी । गौरतलब है कि भाजपा के मांग पर ही बोफोर्स मामले में भी जेपीसी का गठन हुआ था ।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा, जानिए क्या कहा ?
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जिस बात को जनता के सामने कई महीनों से कहते आ रही थी । सुप्रीम कोर्ट ने आज उस पर अपनी मुहर लगा दी है । उन्होंने कहा कि राफेल की स्थिति काफी जटिल है । ऐसी स्थिति में सुप्रीम कोर्ट ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं कि वह राफेल मामले के हर परत की जांच करने में पूरी तरह से सक्षम नहीं है । ऐसे में कहा जा सकता है कि सुप्रीम कोर्ट के पास राफेल जी की हर परत को खोलने , समझने , उस पर विश्लेषण कर निर्णय देने के लिए समय नहीं है । ऐसे में जेपीसी की जांच आवश्यक हो जाता है ।
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि राफेल सौदे का मामला संविधान के अनुच्छेद 132 और 32 से जुड़ा हुआ है । ऐसे में सुप्रीम कोर्ट सौदे की प्रक्रिया और विमान के मूल्य से जुड़ी हुई सभी प्रकार के संवेदनशील तथ्य रक्षा अनुबंध पर फैसला बिना जांच किए हुए नहीं दे सकता । सुप्रीम कोर्ट के पास समय की अल्पता है जिसके वजह से ऐसा सुप्रीम कोर्ट फैसला नहीं दे सकता । इसलिए राफेल मामले में जेपीसी की जांच काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी ।
कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरीके से अभी हमने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है कि कुछ तरीके से लोकसभा के चुनाव में भी जीत हासिल करेंगे और आने वाले समय में यह पूरी तरीके से स्पष्ट हो जाएगा कि चौकीदार ही चोर है ।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

