Breaking News Featured Article Opinion हिन्दी लेख 

राजस्थान में भाजपा को मिला मोदी से बड़ा स्टार प्रचारक!

इस बार के विधानसभा चुनाव में राजस्थान में चली आ रही परंपरा अब खत्म हो सकता है, अबतक पीछे चलने वाली भाजपा अब अप्रत्याशित रूप से जीतने की स्थिति में है इसमें इसमें मोदी से भी बड़ा प्रचारक है भामाशाह।

यूं तो भारतीय इतिहास में दानवीर भामाशाह का नाम महाराणा प्रताप के सहयोगी के रूप में सदा अमर रहेगा लेकिन हम जिस भामाशाह की बात कर रहे हैं वसुंदरा राजे सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना है भामाशाह योजना।

हां जी सही सुना आपने! हम भामाशाह योजना की बात कर रहे हैं जिसके माध्यम से राजस्थान की सभी महिलाओं को अपने घर का मुखिया बनने के साथ साथ अब प्राइवेट अस्पतालों में भी चिकित्सा और इलाज की मुफ्त सुविधा मिली है।

 

वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान की भाजपा सरकार ने महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए 15 अगस्त 2014 से भामाशाह योजना की शुरूआत की।

योजना में महिला को परिवार की मुखिया बनाकर परिवार के बैंक खाते उनके नाम पर खोले गये हैं। परिवार को मिलने वाले सभी सरकारी नकद लाभ सरकार सीधा इसी खाते में दे रही है। राजस्थान देश का पहला राज्य है जहां यह हुआ है।

भामाशाह योजना से सरकारी योजनाओं का पूरा नकद लाभ बिना देरी और बिना परेशानी के सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही गैर नकद लाभ जैसे-राशन वितरण भी अब बायोमैट्रिक पहचान द्वारा सीधे पात्र व्यक्तियों को दिए जा रहे हैं।

इस योजना से लाभान्वित महिलाएं भाजपा को ही वोट देने जा रहीं है। और यही वजह है कि राजस्थान में भाजपा जीत सकने की स्थिति में आ गयी है। और यह हो सकता है की राजस्थान मे सरकार बदलने वाली परंपरा टूट जाये फिर से भाजपा सरकार बनने जा रही है।

सूत्रों की माने तो सट्टा बाजार में पिछले 2 महीने से कमजोर नजर आ रही भाजपा, अब मजबूती से ऊपर आ रही है । पिछले दस दिनों में भाजपा की सीटों का आकलन, भाजपा को सरकार बनवा रहा है। इसके अलावा अन्य सट्टा बाजारों में भी लगभग 105 सीटों से ऊपर भाजपा को दी जा रही है ।

सट्टा बाजार के आकलन को देखें तो भाजपा सरकार बनना निश्चित है। अब देखने वाली बात ये है कि सट्टा बाजार के इन आकलन को देखकर कांग्रेस अपने प्रचार अभियान में किस प्रकार तेजी लाएगी।

इसके अलावा राजनीतिक विश्लेषक भी अपने काँग्रेस के पक्ष में किए आंकलन पर पुनर्विचार करने लगे हैं। ग्राउंड रिपोर्ट तेज़ी से भाजपा के पक्ष में होती दिख रही है। इस नए समीकरण को देख कर यह कहा जा सकता है कि राजस्थान में भाजपा सरकार अगर ऐतिहासिक वापसी करती है तो उसमें भामाशाह योजना का अहम रोल होगा।

~ नवरंग एस.बी.

Related posts

2 Thoughts to “राजस्थान में भाजपा को मिला मोदी से बड़ा स्टार प्रचारक!”

  1. Dk

    BBC news 1dec tak BJP 135+ Cong 50-55 par simat Rahi h Raj me

Leave a Comment