ढाई रुपए प्रति लीटरBreaking News News हिन्दी लेख 

पेट्रोल के दामों में हुआ भारी गिरावट

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के वजह से लगातार डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ रहे थे। केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर ढाई रुपए की कटौती की गई और यह कटौती बीजेपी शासित सभी राज्यों में पेट्रोल डीजल पर वैट में ढाई रुपए प्रति लीटर कटौती करने का निर्णय लिया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसके बारे में जानकारी दी।  इसी क्रम में छत्तीसगढ़, गुजरात,  महाराष्ट्र,  मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जयपुर,  झारखंड हरियाणा, उत्तराखंड की सरकार और गोवा की सरकार पेट्रोल और डीजल में ढाई रुपए की कीमत की कटौती का ऐलान आधिकारिक रूप से कर दी है ।
बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने देश की जनता को बताते हुए कहा कि पेट्रोल डीजल की बढ़ी हुई कीमतों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाई रुपए प्रति लीटर की दर से केंद्रीय कर घटा कर आम लोगों के हित में और महंगाई को थोड़ा सा कम करने का निर्णय लिया है।
इसलिए सभी बीजेपी शासित राज्यों में भी पेट्रोल डीजल की कीमत में वेट पर ढाई रुपए प्रति लीटर की कटौती करने का निर्णय ले लिया है। राजू के द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमत में कटौती की तत्परता त्वरित रूप से इसलिए दिखाई गई क्योंकि इससे पहले वित्त मंत्री ने राज्यों  से यह अपील किया था कि वह भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती करें। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को ढाई रुपए की कटौती की घोषणा करने के बाद राज्यों से कहा था कि वह भी ढाई रुपए की कटौती करके भारतीय देश की जनता को पेट्रोल और डीजल पर ₹5 की राहत दे ।
गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि , ‘आज अंतरमंत्रालयी बैठक में  तय किया गया है कि एक्साइज ड्यूटी 1.50 रुपये घटाया जाएगा। इसके अलावा ऑइल मार्केटिंग कंपनियां भी (ओएमसी) प्रति लीटर एक रुपये की कटौती करेंगी। केंद्र सरकार की तरफ से हम 2.50 रुपये प्रति लीटर उपभोक्ताओं को तुरंत राहत देंगे।’ वित्त मंत्री ने कहा कि कटौती से एक्साइज रेवेन्यू में इस साल 10,500 करोड़ रुपये का प्रभाव पड़ेगा।

Related posts

Leave a Comment