Breaking News Environment News 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा – प्रदूषण हम सबकी चिंता का विषय

देश के बढ़ते प्रदूषण पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण हम सबकी चिंता का विषय है। दो दिवसीय प्रवास पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कानपुर आए हैं। उन्होंने प्रदूषण के कारकों पर ध्यान खींचते हुए इससे निपटने के उपाय बताएं। प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हाल ही में कंप्यूटर साइंस कम्युनिकेशन एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में कहा, तकनीकी क्रांति की हमें बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ी है। कानपुर का वायु प्रदूषण जीवंत उदाहरण है। तकनीकी जांच करते वक्त पर्यावरण का ध्यान रखकर मानव हित में इसका इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

इस बात पर भी जोर दिया जाना चाहिए कि देश में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में तकनीकी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। नगर निगम के विशेष सदन में भी राष्ट्रपति ने प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में उन्हें ईश्वरी गंज में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत करने का मौका मिला था। पता चला है कि नगर निगम अब इस अभियान को व्यापक स्तर पर चला रहा है। इन सब के बावजूद दिल्ली में अखबारों के माध्यम से कानपुर के प्रदूषित शहरों में शामिल होने की खबर मिलती रहती है। यह हर किसी की चिंता का विषय है मैं दिल्ली में हूं तो मेरे लिए भी सांसदों मंत्रियों और हर नागरिक के लिए भी है।

जरूर पढें – वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सर्वश्रेष्ठ तकनीकी का इस्तेमाल करे सरकार

उन्होंने कहा कि इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट फॉर एनर्जी तकनीकी का इस्तेमाल करके कचरे से बिजली बनाई जा सकती है। दिल्ली की तरह इमारतों के मलबे की रीसाइक्लिंग करके उत्पाद बनाए जा सकते हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार सुबह सर्किट हाउस में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों से मुलाकात शुरू कर दी है। कक्ष के अंदर धर्म, राजनीति, समाजसेवा से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों से बातचीत कर रहे हैं, यह मुलाकात का सिलसिला दस बजे तक चलेगा। करीब 10:20 बजे चकेरी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 10:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment