पुलवामा आतंकी हमले पर पीएम मोदी स्टेटमेंट : व्यर्थ नहीं जाएगी हमारे जवानों की शहादत
पीएम मोदी स्टेटमेंट देते हुए सामने आये आज की सबसे बड़ी ख़बर – पुलवामा आतंकी हमले से सबंधित| प्रधानमन्त्री मोदी स्टेटमेंट में कहते हुए नज़र आये कि भारतीय सेना के जवानो की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी किसी भी हालत में|
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में 30 से अधिक जवानों के शहीद होने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद एक ओर जहां पूरे देश में शोक की लहर है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक नेताओं ने इसे एक चालाक कार्रवाई करार दिया है। इस घटना के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेटमेंट देने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से बात भी करे।
भारतीय सेना ने बचाई गर्भवती महिला की जान, जाने आखिर कैसे
पीएम मोदी स्टेटमेंट
सीआरपीएफ हमले की प्रधानमंत्री मोदी स्टेटमेंट में हमले की कड़ी आलोचना करते हुए सामने आये :-
“पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हमला एक निंदनीय घटना है। मैं इस कायरपूर्ण हमले की आलोचना करता हूं। हमारे वीर जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। शहीद जवानों के परिजानों के साथ पूरा देश कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। घायल जल्द स्वर्थ हो जाएं।”
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पुलवामा में सीआरपीएफ हमले के बाद की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी लगातार उन्हें स्थिति से अवगत करा रहे हैं। उधर, शुक्रवार को पटना में गृह मंत्री राजनाथ सिंह की रैली रद्द कर दी गई है। अब वे शुक्रवार को श्रीनगर जाएंगे। इससे पहले, उन्होंने पुलवामा हमले के बारे में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से बात की।
पुलवामा सीआरपीएफ आतंकी हमला : जानिये कैसे हुआ आंतकियो द्वारा ब्लास्ट
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा: “मैं पुलवामा में सैनिकों की शहादत से निराश हूं। मैं मातृभूमि में सैनिकों की शहादत को कभी नहीं भूलूंगा। मेरी संवेदना उन परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने बेटों को खो दिया।”
इंडिया अलाइव भारतीय सेना की शहादत का मुंहतोड़ जवाब देने की ठोस मांग को रखता है| जनता का समर्थन इस विषय में अपेक्षित है|

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy


