PM मोदी पर मजाक से भड़के परेश रावल, कहा- बार-वाला से बेहतर है हमारा चायवाला
गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी में सोशल मीडिया पर लड़ाई शुरू हो गई है. इसी कड़ी में मंगलवार को यूथ कांग्रेस की मैग्जीन युवा देश के एक ट्वीट को लेकर विवाद हो गया. इस ट्वीट में पीएम मोदी के चाय बेचने को लेकर तंज कसा गया था. इस ट्वीट के बाद बीजेपी सांसद और अभिनेता परेश रावल ने भी एक ट्वीट किया, जिसे लेकर ट्विटर यूजर ने उन्हें जमकर ट्रोल किया.

