बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान सरकार सख्ते में ,बुलाई आपातकाल बैठक
पाकिस्तान ने मंगलवार को भारतीय वायु सेना के नियंत्रण रेखा को पार कर है बालाकोट एयर स्ट्राइक करते हुए जैश-ए-मोहम्मद केआतंकवादी ठिकानों पर कार्रवाई को स्वीकार कर लिया है और इस के बाद सख्ते में पड़ी सरकार ने प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में आपातकाल बैठक बुलाई है।
विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को विदेश मंत्रालय में एक आपातकालीन परामर्श बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मीडिया को यह जानकारी दी। कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान को आत्मरक्षा का अधिकार है और वह भारतीय कार्रवाई का पूरा जवाब देगा।
बालाकोट एयर स्ट्राइक पर महमूद कुरैशी ने कहा, “हम दुनिया को बताना चाहते हैं कि क्या हो सकता है। भारत ने आज पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की है। भारत ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है और पाकिस्तान को आत्मरक्षा के लिए जवाब देने का अधिकार है।”
सुप्रीम कोर्ट अयोध्या विवाद पर 5 मार्च को करेगा फैसले का एलान
जियो न्यूज के अनुसार,बालाकोट एयर स्ट्राइक पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज), पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी, ने नेशनल असेंबली में एक आपात बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी करेंगे। इसमें भारत की कार्रवाई का जवाब देने और योजना बनाने की तैयारी के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।
नापाकिस्तान कितनी भी कोशिश अपनी आदत से बाज़ नहीं आ सकता क्योंकि उसकी नस्ल की सोच भारत के विरुद्ध रही है और साथ ही वह सामने तो धमकी देगा लेकिन आपातकाल बैठक में भारत के सामने शान्ति का राग अलापने की बात चलेगी| ज़रुरत है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक की तरह निरंतर आंतकी देश के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जाये|
भारत का संवेदनशील बदला, हमले के दौरान नहीं ली किसी भी मासूम की जान
भारत देश और भारतीय वायुसेना से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



