सुषमा स्वराज की इकलौती बेटीFeatured Article News 

सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी के बारे में जाने कुछ खास और दिलचस्प बातें

अगर हम भारत देश की महान और काबिल राजनीतिक हस्तियों की बात करे तो उसमे सुषमा स्वराज का नाम जरूर शामिल होगा। जी हां सुषमा स्वराज वास्तव में एक महान शख्सियत थी। बहरहाल सुषमा स्वराज के मेहनती जीवन के बारे में तो पूरी दुनिया ही जानती है। मगर आज हम आपको सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताना चाहते है। सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि उनकी बेटी का नाम बांसुरी कौशल है। बता दे कि बांसुरी ने ऑक्सफ़ोर्ड विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके साथ ही इनर टेम्पल से कानून में बैरिस्टर की डिग्री हासिल करने के बाद वह भी अपने पिता की तरह क्रिमिनल केस लड़ती है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो वह एक क्रिमिनल लॉयर है।

सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी

सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी..

गौरतलब है कि वह दिल्ली हाईकोर्ट और भारत के सुप्रीम कोर्ट में क्रिमिनल लॉयर है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी बांसुरी ने मीडिया का ध्यान उस समय अपनी तरफ खींचा था जब इस बात का खुलासा हुआ था कि वह आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की लीगल टीम में शामिल है। हालांकि ये बात अलग है कि इतनी बड़ी हस्ती होने के बावजूद भी बांसुरी कौशल ने कभी राजनीती में आने के बारे में नहीं सोचा।

कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने किया चौंकाने वाला खुलासा

देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA  ALIVE पर

Summary
सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी के बारे में जाने कुछ खास और दिलचस्प बातें   India Alive
Article Name
सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी के बारे में जाने कुछ खास और दिलचस्प बातें India Alive
Description
अगर हम भारत देश की महान और काबिल राजनीतिक हस्तियों की बात करे तो उसमे सुषमा स्वराज का नाम जरूर शामिल होगा। जी हां सुषमा स्वराज वास्तव में एक महान शख्सियत थी। बहरहाल सुषमा स्वराज के मेहनती जीवन के बारे में तो पूरी दुनिया ही जानती है। मगर आज हम आपको सुषमा स्वराज की इकलौती बेटी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताना चाहते है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment