कथित ब्रिटिश नागरिकता पर राहुल गांधी को नोटिस
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, एक ओर जहां उन्हें सुप्रीम कोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चौकीदार ही चोर है का नारा देने के कारण माफी मांगनी पड़ सकती है, तो वहीं दूसरी ओर अब गृह मंत्रालय के द्वारा राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिकता पर नोटिस जारी कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिकता पर जारी की गई नोटिस के मामले में अब तक क्या हुआ है…. क्योंकि राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता पर भी है अब कई राजनीतिक हलचल होने वाली है।
गृह मंत्रालय ने भेजा नोटिस –
कांग्रेस अध्यक्ष की कथित ब्रिटिश नागरिकता पर लेकर लगातार विवाद हो रहा था और इन विवादों पर लगातार गृह मंत्रालय की नजर बनी हुई थी। वहीं इस मामले में अब गृह मंत्रालय ने एक्शन लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कथित ब्रिटिश नागरिकता को लेकर जारी हुए विवाद को देखते हुए नोटिस जारी कर दिया है। वहीं राहुल गांधी को अब इस मामले में 15 दिन के भीतर अपना पक्ष रखना होगा।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पास ब्रिटिश नागरिकता भी है। वहीं जब सुब्रमण्यम स्वामी के द्वारा यह आरोप लगाया गया तो इस मामले में सियासत तेज हो गई और विवाद जारी हो गया। तब गृह मंत्रालय को इस मामले में दखल देनी पड़ी। सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने आरोपों में दावा किया कि साल 2005 और 2006 में बैक ऑफ लिमिटेड नाम की कंपनी का सालाना रिटर्न फाइल करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष में खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया है। हालांकि इस मामले में पहले भी विवाद होता रहा है लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए इस मामले को आड़े हाथों लेकर राहुल गांधी का नामांकन रद्द करने की बात भी सामने आ चुकी है।
फिलहाल गृह मंत्रालय ने राहुल गांधी को नोटिस भेजकर इस मामले में हो रहे विवाद को रोकने के लिए अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन की मोहलत दी है। वहीं नोटिस जारी होने के बाद कंपनी के गठन से जुड़े दस्तावेज जारी करते हुए कहा गया है कि साल 2005 और 2006 में बैकऑप्स लिमिटेड नाम की कंपनी का सालाना रिटर्न फाइल करते हुए राहुल गांधी ने नागरिकता कॉलम में भारतीय ही लिखा है। फिलहाल अब राहुल गांधी इस मामले में क्या पक्ष रखते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

