पीएम मोदी ने दी बच्चों को सौगात, मिलेगा हर माह 4 हजार रूपये, जानियें?Education Knowledge News 

पीएम मोदी ने दी बच्चों को सौगात, मिलेगा हर माह 4 हजार रूपये, जानियें?

देश में मोदी सरकार को बने करीब 8 साल पूरे हो चुके है। इस दौरान मोदी सरकार सभी वर्गों पर ध्यान देते हुए कुछ ना कुछ अच्छा उनके लिए घोषणा कर रही है। तो इन्हीं सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेसहारा बच्चों को बड़ी सौगात दी है। बता दें कि पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ योजना की शुरुआत करी। जहां इस योजना में कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को स्कॉलरशिप और स्वास्थ्य कार्ड दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कही ये बात

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से बात करते हुए कहा ‘आज मैं प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं, आपके परिवार के एक सदस्य के तौर पर आपसे बात कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज आप सभी बच्चों के बीच आकर मुझे बहुत सुकून मिला है। मैं जानता हूं, कोरोना की वजह से जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके जीवन में आया ये बदलाव कितना कठिन है। जो चला जाता है, उसकी हमारे पास सिर्फ चंद यादें ही रहा जाती हैं लेकिन जो रहा जाता है, उसके सामने चुनौतियो का अंबार लग जाता है। ऐसी चुनौतियों में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन्स आप सभी ऐसे कोरोना प्रभावित बच्चों की मुश्किलें कम करने का एक छोटा सा प्रयास है।’

हर माह मिलेंगे रूपये

उन्होंने कहा कि, ‘ पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन इस बात का भी प्रतिबिंब है कि हर देशवासी पूरी संवेदनशीलता से आपके साथ है। मुझे संतोष है कि बच्चों की अच्छी पढ़ाई के लिए उनके घर के पास ही सरकारी या प्राइवेट स्कूलों में उनका दाखिला कराया जा चुका है। अगर किसी को प्रॉफेशनल कोर्स के लिए, हायर एजुकेशन के लिए एजुकेशन लोन चाहिए होगा। तो पीएम केयर्स उसमें भी मदद करेगा। रोजमर्रा की दूसरी जरूरतों के लिए अन्य योजनाओं के माध्यम से उनके लिए 4 हजार रुपये हर महीने की व्यवस्था भी की गई।

एक साथ मिलेंगे इतने रूपये

बता दें कि 18-23 साल के युवाओं को हर महीने स्टाइपेंड मिलेगा और जब आप 23 साल के होंगे तब 10 लाख रुपये आपको एक साथ मिलेंगे। जिसके साथ पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन के माध्यम से आपको आयुष्मान हेल्थ कार्ड भी दिया जाएगा। इससे 5 लाख तक के इलाज की मुफ्त सुविधा भी बच्चे पा सकेंगे।

 

Related posts

Leave a Comment