एमजे अकबरNews हिन्दी लेख 

#MeToo: केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने दिया इस्तीफा

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । इन पर यौन शोषण और अनुचित व्यवहार का आरोप मी टू मूवमेंट के द्वारा लगाया गया था । गौरतलब है कि एमजे अकबर पर लगभग 20 महिलाओं ने यौन शोषण और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया था।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर अपने आधिकारिक विदेश दौरे के बाद भारत वापस आए । इसके पश्चात उन्होंने केंद्र सरकार के सामने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों पर अपना पक्ष रखा था।

उन्होंने अपने पक्ष में बताया था कि जितने भी आरोप उन पर इस मूवमेंट के द्वारा लगाए जा रहे हैं।  सभी के सभी बेबुनियाद है।  इनका उनसे किसी भी प्रकार से कोई ताल्लुक नहीं है । उन्होंने यह भी कहा कि आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रानी के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत में उन्होंने मानहानि का केस किया है।

गौरतलब है कि विदेश राज्य मंत्री भारत लौटने के बाद अपने ऊपर लगे सभी प्रकार के आरोपों को पूरी तरह से झूठा करार दिया था । वह उन्हें यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रामानी पर मानहानि का मुकदमा भी दायर किया था । प्रिया रामानी पर मुकदमा दायर होने के पश्चात पत्रकार प्रिया रमानी के समर्थन में लगभग 20 महिला पत्रकार उनके साथ आ गई ।

गौरतलब है कि सभी पत्रकार एशियन एज अखबार में काम कर चुकी हैं । इसके बाद केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर की ओर से प्रिया रामानी को नोटिस भेजे जाने पर सभी महिलाओं ने एक संयुक्त बयान में प्रिया रमानी के समर्थन में आने की बात कही और न्यायालय से उन्होंने आग्रह किया कि उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर दिया जाए। अपने ऊपर आरोपों के लग जाने के पश्चात एमजे अकबर ने बयान जारी कर अधिकारिक तौर पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी । उन्होंने  बयान में कहा कि मैं व्यक्तिगत स्तर पर इंसाफ के लिए अदालत के पास गया हूं।

इसलिए मुझे अपने पद पर अपने गरिमा को छोड़कर खुद पर जो आरोप लगे हो चुनौती देना होगा । इसलिए मैंने अपने पद से इस्तीफा देना उचित समझा । उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने मुझे देश की सेवा करने का मौका दिया।

Related posts

Leave a Comment