हिन्दू शास्त्रों के अनुसार बिल्ली के रास्ता काटने का सही अर्थ क्या है ?Featured Article Interesting Opinion हिन्दी लेख 

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार बिल्ली के रास्ता काटने का सही अर्थ क्या है ?

कहते है कि जब इंसान किसी अच्छे काम के लिए बाहर जा रहा हो और उसी समय कोई बिल्ली उसका रास्ता काट जाएँ तो इंसान का काम कभी पूरा नहीं हो पाता. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो किसी अच्छे काम से पहले बिल्ली के रास्ता काटने को काफी अपशकुन या अशुभ माना जाता है. हालांकि आज के मॉडर्न जमाने में बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो इन सब बातों पर यकीन करते होंगे. मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लोगो के अंदर बिल्ली को लेकर यह अंध विश्वास कई सदियों से देखा जा रहा है. वैसे आज हम आपको बताएंगे कि वास्तव में हिन्दू शास्त्रों के अनुसार बिल्ली के रास्ता काटने का सही मतलब क्या होता है. हमें उम्मीद है कि इसे पढ़ने के बाद आपके मन का भ्र्म जरूर दूर हो जाएगा.

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार बिल्ली के रास्ता काटने का सही अर्थ क्या है ?

बिल्ली के रास्ता काटने का सही अर्थ क्या है ?

गौरतलब है कि हिन्दू शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जब कोई बिल्ली हमारा रास्ता काट जाती है, तो इसका मतलब ये है कि हमारा काम सफल होने वाला है. दरअसल नकारात्मक बिल्ली का रास्ता काटना नहीं होता, बल्कि नकारात्मक तो हमारी सोच होती है. यानि अगर आप बिल्ली के रास्ता काटने का नकारात्मक और गलत अर्थ निकालेंगे, तो आपके मन में कुछ न कुछ बुरा होने के भ्र्म बना ही रहेगा. वही अगर हम अपनी सोच को सकारात्मक रखेंगे तो हमारे साथ कभी गलत नहीं होगा. वैसे भी आज कल तो देश विदेश में बिल्ली को एक पालतू जानवर की तरह पाला जाता है. तो ऐसे में बिल्ली के रास्ता काटने का मतलब अशुभ कैसे हो सकता है.

इसलिए जब भी कोई बिल्ली भले ही वह बिल्ली काली हो या किसी और रंग की लेकिन जब भी कोई बिल्ली आपका रास्ता काटे, तब एक पल के लिए भी गलत विचार मन में न लाएं. वो कहते है न कि इंसान जैसा सोचता है, उसके साथ बिलकुल वैसा ही होता है. हालांकि लोगो का मानना है कि जब बिल्ली रास्ता काटती है, तो हमारा काम कभी सफल नहीं होता. मगर हम आपको बता दे कि हिन्दू शास्त्रों के अनुसार बिल्ली के रास्ता काटने को शुभ ही माना जाता है. अब ये बात अलग है कि हम लोगो की सोच को चाह कर भी नहीं बदल सकते.

बहरहाल हम आपसे जानना चाहते है कि क्या वास्तव में बिल्ली एक अशुभ जानवर है और इसका हमारे आस पास दिखना सच में बेहद अशुभ होता है ?

 

 

 

शुभ अशुभ तथ्यों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
हिन्दू शास्त्रों के अनुसार बिल्ली के रास्ता काटने का सही अर्थ क्या है
Article Name
हिन्दू शास्त्रों के अनुसार बिल्ली के रास्ता काटने का सही अर्थ क्या है
Description
बिल्ली को लेकर यह अंध विश्वास कई सदियों से देखा जा रहा है. आज हम आपको बताएंगे कि हिन्दू शास्त्रों के अनुसार बिल्ली के रास्ता काटने का सही मतलब क्या होता है.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment