पीएम मोदी के खिलाफ महारैलीFeatured Article News politics हिन्दी लेख 

पीएम मोदी के खिलाफ महारैली हुई, फिर परेश रावल ने कसा जबरदस्त तंज

गौरतलब है कि जैसे जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे वैसे विरोधी दल वाले भी पीएम मोदी को कमजोर करने की पूरी कोशिश कर रहे है. गौरतलब है कि चुनाव से पहले विरोधी पार्टियों ने अपनी विरोधी ताकत दिखाने के लिए पीएम मोदी के खिलाफ महारैली की थी. बहरहाल इस महारैली में बाइस पार्टियों के कई बड़े बड़े नेता शामिल हुए थे. हालांकि बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी सांसद परेश रावल अब भी मोदी जी के साथ है. बता दे कि पीएम मोदी के खिलाफ महारैली होने के बाद परेश रावल ने विरोधी पार्टियों पर काफी जबरदस्त तंज कसा है. बहरहाल इस बारे में परेश रावल का कहना है कि महागठबंधन में प्रधानमंत्री बनने के लिए इतने सारे दावेदार है कि अब केवल कुर्सी से काम नहीं चलेगा.

पीएम मोदी के खिलाफ महारैली हुई..

जी हां परेश रावल का कहना है कि अब तो खटिया बिछानी पड़ेगी. यक़ीनन परेश रावल के इस तंज के बाद विरोधी दल वालो की अकड़ जरा सी कम हो गई होगी.गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काफी लम्बे समय से कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में यूनाइटेड इंडिया रैली के आयोजन की तैयारी कर रही थी. ऐसे में यह शनिवार को निकाली गई थी. इस दौरान विरोधी पार्टी के कई बड़े नेता एक ही मंच पर जमा हुए थे. यहाँ तक कि वो सब मिल कर पीएम मोदी को कड़ी चुनौती देने के लिए एकदम तैयार हो चुके है.

वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि इस रैली में केवल विरोधी दल के नेता ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के भी तीन नेता पहुंचे थे. शायद इसी को कहते है कि घर का भेदी लंका ढाहे. गौरतलब है कि इस रैली में बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा, अरुण शौरी और बीजेपी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा भी शामिल हुए थे. ऐसे में सब ने मिल कर केंद्र सरकार पर हमला बोला था. वही रैली के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अटल जी के समय पर तो लोकशाही थी, लेकिन अब केवल तानाशाही है. इसके बाद उन्होंने कहा कि यह सही नहीं है कि रातो रात तुगल का फरमान जारी कर दिया गया.

दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ये कहना चाहता थे कि मोदी जी ने रातो रात नोटबंदी कर दी, लेकिन क्या कभी ये सोचा है कि इससे किसानो, मजदूरों और युवाओ को कितनी मुसीबतो का सामना करना पडेगा. बहरहाल अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि पीएम मोदी के खिलाफ महारैली करने के बाद विरोधी पार्टियां आगे और क्या क्या करती है.

राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment