विरूष्का की लव स्टोरीBollywood Cricket Entertainment Featured Article Interesting Trending हिन्दी लेख 

विरूष्का की लव स्टोरी की शुरुआत तो बचपन में ही हो गई थी

यूँ तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी को पूरा एक साल बीत चुका है। मगर एक साल बीत जाने के बाद भी इन दोनों के बीच का प्यार कम नहीं हुआ है। वैसे बहुत कम लोग ये बात जानते है कि विरूष्का की लव स्टोरी तो असल में बचपन से ही शुरू हो गई थी। दरअसल अनुष्का शर्मा की दादी उर्मिला का कहना है कि अनुष्का और विराट बचपन से ही एक दूसरे को जानते है। आपको जान कर हैरानी होगी कि केवल अनुष्का ही नहीं बल्कि उनकी पूरी फैमिली भी विराट को अच्छी तरह से जानती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अनुष्का शर्मा मुख्य रूप से उत्तराखंड की रहने वाली है। हालांकि बॉलीवुड में काम करने के लिए उन्होंने मुंबई की भीड़ भरी दुनिया में कदम रखा और फिर यही की हो कर रह गई।

विरूष्का की लव स्टोरी

विरूष्का की लव स्टोरी..

http://वैलेंटाइंस डे मौके पर रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आए अनुष्का और विराट

वही दूसरी तरफ विराट कोहली भी एक बड़े क्रिकेटर बनना चाहते थे। यही वजह है कि उन्होंने भी क्रिकेट की दुनिया में अपना हाथ आजमाया और बड़ी सफलता हासिल की। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जो इन दोनों को न जानता हो। इसके इलावा अगर हम विरूष्का की लव स्टोरी की बात करे तो इस बारे में अनुष्का की दादी का कहना है कि अनुष्का बचपन में विराट कोहली के घर जाती थी। यहाँ तक कि ये दोनों मिल कर क्रिकेट भी खेलते थे। बता दे कि अनुष्का का भाई कर्णेश और विराट एक ही टीम में होते थे।

यही वजह है कि विराट भी अनुष्का के घर आते जाते रहते थे। इसका मतलब ये है कि ये दोनों बचपन में एक दूसरे के पड़ोसी हुआ करते थे। हालांकि विराट और अनुष्का दोनों ही समय के साथ साथ एक दूसरे को भूल चुके थे और इन दोनों को बचपन की बातें भी सही तरीके से याद नहीं थी। यही वजह है कि विराट और अनुष्का दोनों ही इस बात से नाराज थे कि उन्हें ये बातें पहले क्यों नहीं बताई गई। वैसे अनुष्का की दादी का कहना है कि विराट बचपन से ही काफी अच्छा लड़का है। वह हमेशा से ही खुद से बड़े लोगो का सम्मान करते है।

शायद इन दोनों की जोड़ी को देख कर ये कहना गलत नहीं होगा कि जोड़ियां सच में ऊपर से बन कर आती है।

बॉलीवुड हस्तियों और भारतीय क्रिकेटर के जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
विरूष्का की लव स्टोरी की शुरुआत तो बचपन में ही हो गई थी  India Alive
Article Name
विरूष्का की लव स्टोरी की शुरुआत तो बचपन में ही हो गई थी India Alive
Description
वैसे बहुत कम लोग ये बात जानते है कि विरूष्का की लव स्टोरी तो असल में बचपन से ही शुरू हो गई थी। दरअसल अनुष्का शर्मा की दादी उर्मिला का कहना है कि अनुष्का और विराट बचपन से ही एक दूसरे को जानते है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment