यह श्रीदेवी की अंतिम इच्छा थी, जो अब बोनी कपूर करेंगे पूरीBollywood Featured Article Humor Knowledge News Trending हिन्दी लेख 

यह श्रीदेवी की अंतिम इच्छा थी, जो अब बोनी कपूर करेंगे पूरी

यूँ तो बॉलीवुड की चांदनी यानि श्रीदेवी का निधन हुए काफी समय बीत चुका है. मगर उनके निधन के बाद अब कही जा कर उनकी अंतिम इच्छा सामने आई है. जी हां बता दे कि आज हम जिस विषय पर बात करने वाले है, यह श्रीदेवी की अंतिम इच्छा थी. जिसे अब उनके पति बोनी कपूर पूरा करेंगे. अब ये तो सब को मालूम ही है कि निधन होने से काफी समय पहले श्रीदेवी ने इंग्लिश विंग्लिश फिल्म के साथ बड़े परदे पर वापसी की थी. इस फिल्म में उनके साथ तमिल फिल्म के दिग्गज एक्टर अजीत भी नजर आएं थे.

यह श्रीदेवी की अंतिम इच्छा थी..

दरअसल श्रीदेवी मरने से पहले तमिल फिल्मो को प्रोड्यूस करना चाहती थी. जी हां यह श्रीदेवी की अंतिम इच्छा थी, जो पूरी न हो सकी. गौरतलब है कि श्रीदेवी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत वास्तव में तमिल फिल्मो से ही की थी. यानि तमिल फिल्मो में कामयाबी हासिल करने के बाद ही श्रीदेवी ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था. यहाँ तक कि बोनी कपूर ने भी श्रीदेवी को पहली बार तमिल फिल्मो में ही देखा था. यही वजह है कि श्रीदेवी मरने से पहले एक बार तमिल फिल्मे प्रोड्यूस करना चाहती थी.

यह श्रीदेवी की अंतिम इच्छा थी, जो अब बोनी कपूर करेंगे पूरी

 

इसके साथ ही वह ये भी चाहती थी कि उनके को एक्टर अजीत उनके होम प्रोडक्शन के लिए तमिल फिल्म में काम करे. हालांकि ये बात अलग है कि श्रीदेवी की इस अंतिम इच्छा के बारे में कोई नहीं जानता था. दरअसल श्रीदेवी ने अपनी यह इच्छा केवल बोनी कपूर के सामने ही जाहिर की थी और अब उनकी इस इच्छा का खुलासा हो चुका है. बहरहाल अब बोनी कपूर श्रीदेवी की इस अंतिम इच्छा को पूरा करना चाहते है. जी हां श्रीदेवी की इस अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए बोनी कपूर पिंक फिल्म का तमिल में रीमेक बनाने वाले है. इस फिल्म को बनाने की पूरी तैयारियां भी हो चुकी है.

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि श्रीदेवी को पिंक फिल्म की कहानी काफी पसंद आई थी. दरअसल पिंक फिल्म पूरी तरह से महिलाओ के शोषण और उनकी आजादी पर निर्भर थी. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नु ने मुख्य भूमिका निभाई थी. बहरहाल इस फिल्म को दर्शको द्वारा भी खूब पसंद किया गया था. गौरतलब है कि बोनी कपूर पहली बार कोई तमिल फिल्म प्रोड्यूस करेंगे.

 

वही अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि यह फिल्म अगले साल तक रिलीज़ होगी और इसका नाम थाला 59 हो सकता है. मगर इतना तो तय है कि इस फिल्म में तमिल एक्टर अजीत जरूर नजर आएंगे, क्यूकि यह श्रीदेवी की अंतिम इच्छा थी.

 

 

 

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
यह श्रीदेवी की अंतिम इच्छा थी, जो अब बोनी कपूर करेंगे पूरी
Article Name
यह श्रीदेवी की अंतिम इच्छा थी, जो अब बोनी कपूर करेंगे पूरी
Description
यह श्रीदेवी की अंतिम इच्छा थी. जिसे अब उनके पति बोनी कपूर पूरा करेंगे. अब ये तो सब को मालूम ही है कि निधन होने से काफी समय पहले श्रीदेवी ने इंग्लिश विंग्लिश फिल्म के साथ बड़े परदे पर वापसी की थी. इस फिल्म में उनके साथ तमिल फिल्म के दिग्गज एक्टर अजीत भी नजर आएं थे.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment