कादर खान की अंतिम इच्छा रह गई अधूरी, जाने आखिर क्या थी कादर खान की अंतिम इच्छा
ये तो सब जानते है कि बीते रविवार बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुके है. जी हां कादर खान के निधन से हर कोई बेहद दुखी है. गौरतलब है कि कादर खान ने मरने से पहले अपनी अंतिम इच्छा बताई थी. बता दे कि यह कादर खान की अंतिम इच्छा थी. जो कभी पूरी नहीं हो सकी. यक़ीनन आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर कादर खान की अंतिम इच्छा कौन सी थी. तो चलिए अब आपको कादर खान की अंतिम इच्छा के बारे में बताते है.

कादर खान की अंतिम इच्छा..
सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि कादर खान का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था. इसके इलावा कादर खान ने बॉलीवुड में करीब तीन सौ फिल्मो में काम किया है. यहाँ तक कि कादर खान ने लेखन से लेकर अभिनय करने तक हर कला में अपना हाथ आजमाया है. केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही उन्होंने हर क्षेत्र में खूब कामयाबी भी हासिल की है. यही वजह है कि दर्शको ने कादर खान को नेगेटिव, पॉजिटिव, कॉमेडी हर किरदार में खूब सराहा है. वही अगर कादर खान की अंतिम इच्छा की बात करे तो कादर खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी इस इच्छा के बारे में बात की थी.
दरअसल कादर खान, अमिताभ बच्चन, जया प्रदा और अमरीश पूरी इन तीनो को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते थे. मगर अफ़सोस कि ऐसा हो न सका. जी हां कादर खान इस फिल्म का निर्देशन खुद करना चाहते थे. यहाँ तक कि उन्होंने इस फिल्म के लिए जाहिल नाम भी सोच लिया था. इसके बाद कादर खान ने कहा था कि शायद खुदा को यह मंजूर नहीं था.
वो इसलिए क्यूकि तब अमिताभ बच्चन कुली फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे और इसी फिल्म के दौरान उन्हें काफी चोट लग गई थी. जिसके बाद वह काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे. मगर जब अमिताभ बच्चन ठीक हो गए, तब कादर खान खुद अपनी दूसरी फिल्मो में व्यस्त हो गए. इसके बाद अमिताभ बच्चन राजनीती में चले गए. बस इसी तरह से कादर खान ने जिस फिल्म को बनाने का सपना देखा था, वो सपना कभी पूरा न हो सका.
बता दे कि ये कादर खान की अंतिम इच्छा थी, जो आज तक पूरी नहीं हो पाई और अब तो यह इच्छा कभी पूरी हो भी नहीं सकती.
बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।

