वायरल हुई शपथ ग्रहण समारोह की शशि थरूर और कंगना राणावत की फोटो
30 मई को दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण किया। इस शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर देश विदेश के लगभग 8000 मेहमान हिस्सा लेने के लिए आए। इन मेहमानों में बॉलीवुड के सितारे, खेल जगत के खिलाड़ी, राजनीति जगत के दिग्गज और अन्य क्षेत्रों से अपने अपने काम में महारत हासिल करने वाले लोगों को निमंत्रण दिया गया था। यही नहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में पुलवामा हमले में शहीद हुए पश्चिम बंगाल के कुछ परिवारों को भी निमंत्रण दिया गया था। इस समारोह में शशि थरूर जब बॉलीवुड सितारों से मिले तो उन्होंने कुछ बॉलीवुड स्टार्स के साथ फोटो भी खिंचवाई। ऐसे ही शशि थरूर और कंगना राणावत की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वायरल हो रही है यह फोटो
दरअसल शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रपति भवन में विपक्ष के दिग्गज नेता शशि थरूर भी पहुंचे। जहां पर वह बॉलीवुड सितारों से मिले और उन्होंने उनके साथ फोटो खिंचवाई। ट्विटर पर बॉलीवुड सितारों के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए थरूर ने लिखा कि इस समारोह में मुझे सभी राजनीति के दिग्गजों से मिलना था। मगर यहां पर मुझे बॉलीवुड के कुछ स्टार मिल गये। जिनमें कंगना , राजकुमार हिरानी और विवेक ओबरॉय प्रमुख हैं। देखते ही देखते यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग इस पर तरह तरह के कमेंट करने लगे। कुछ लोग कंगना राणावत को बचने की सलाह दे रहे थे तो वहीं कुछ थरूर को कंगना राणावत से सावधान रहने की।
कंगना राणावत करती है भाजपा का समर्थन
इस फोटो को देखकर लोगों को आश्चर्य इस बात से भी हुआ की मोदी सरकार का विरोध करने वाले शशि थरूर और मोदी सरकार का समर्थन करने वाले कंगना राणावत एक ही फोटो में आ गए। दरअसल कई मौकों पर कंगना राणावत खुले तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करती हुई नजर आ चुकी हैं। वहीं शशि थरूर मोदी सरकार की आलोचना अक्सर करते हुए दिखाई पड़ते हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



