जयाप्रदा ने फ़िरोज़ ख़ान को दिया ये करारा जवाब
भारतीय जनता पार्टी में हाल ही में शामिल होने के बाद जयाप्रदा पर समाजवादी पार्टी के नेता फ़िरोज़ ख़ान के द्वारा एक आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। जिसके बाद जयाप्रदा ने तो इसका कोई करारा जवाब नहीं दिया था, लेकिन उससे पहले ही महिला आयोग की तरफ से फ़िरोज़ ख़ान को करारा जवाब मिल गया था। जी हां, लेकिन अब जयाप्रदा ने मीडिया से मुख़ातिब होने के बाद फ़िरोज़ ख़ान को करारा जवाब दिया है।
क्या कहा जयाप्रदा ने –
जयाप्रदा आज जब मीडिया से मुखातिब हुईं तो उन्होंने संभल से समाजवादी पार्टी के नेता फ़िरोज़ ख़ान पर तीखा प्रहार किया । हालांकि उन्होंने भाषा की सीमा को पार तो नहीं किया लेकिन उन्होंने फ़िरोज़ खान के साथ साथ समाजवादी पार्टी के संस्कारों पर भी सवाल खड़े कर दिए। जयाप्रदा ने जहां एक ओर फ़िरोज़ खान को जवाब दिया तो वहीं दूसरी और उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं की हालत पर भी तंज कसा है।
जयाप्रदा ने मीडिया से बातचीत के दौरान फिरोज खान के उस बयान के बारे में जवाब देते हुए फ़िरोज़ खान को आड़े हाथों लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि “रामपुर की शामें रंगीन हो जाएंगी अब जब चुनावी माहौल चलेगा “इस पर जयाप्रदा ने कहा कि “उन पर तो ऑलरेडी केस लग गया है, समाजवादी पार्टी वालों के यही संस्कार हैं।”
इस बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मियां और भी बढ़ सकती हैं लेकिन इतना जरूर है कि जयाप्रदा ने एक ओर जहां समाजवादी पार्टी के संस्कार पर सवाल उठा दिया तो वहीं दूसरी और उन्होंने अपने बातों के जरिए फिरोज खान को भी यह संदेश दे दिया कि अगर उनकी बदजुबानी यूं ही चलती रहेगी तो उन पर आगे भी प्रतिक्रिया लेने लायक जब स्थिति होगी तो अवश्य ली जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों फिरोज खान ने, ‘जब रामपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जयाप्रदा को रामपुर लोकसभा सीट का प्रत्याशी बनाया गया तो उन्होंने जयाप्रदा पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कई तंज कसे जिसमें उन्होंने ठुमके लगाने की बात भी बोली थी। इसके बाद महिला आयोग ने तुरंत इस मामले को तलब करते हुए फिरोज खान को नोटिस भेज दिया।
इस मामले में जहां एक ओर समाजवादी पार्टी की किरकिरी हुई तो वहीं फिरोज खान की मुश्किलें भी बढ़ गईं। दूसरी ओर राजनीतिक फायदे की बात की जाए तो फिरोज खान ने ऐसा बयान देकर जयाप्रदा की स्थिति को रामपुर में और भी ज्यादा मजबूत बना दिया है। हालांकि आने वाली 23 तारीख को यह फैसला हो जाएगा कि रामपुर का सांसद कौन होगा।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

