रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछCrime Featured Article News politics Trending हिन्दी लेख 

रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ को लेकर प्रियंका गांधी ने पहली बार दिया अपना ब्यान

अगर हम राजनीतिक गलियारों की बात करे तो इसमें कोई दोराय नहीं कि जब से रॉबर्ट वाड्रा का मुद्दा शुरू हुआ है, तब से देश की राजनीती में काफी हंगामा सा मच गया है। वही दूसरी तरफ अपने पति रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ को लेकर प्रियंका गांधी भी काफी नाराज है। जिसके कारण अब उन्होंने इस मुद्दे को लेकर अपना ब्यान दिया है। बता दे कि रॉबर्ट वाड्रा गांधी परिवार के बेहद खास दामाद है। यही वजह है कि उन पर लगे हुए इल्जामो के कारण गाँधी परिवार काफी परेशान है। हालांकि रॉबर्ट वाड्रा को इससे पहले बुधवार को पूछताछ करने के लिए बुलाया गया था। मगर जब ईडी को पूछताछ के दौरान कुछ हासिल नहीं हुआ, तो उन्होंने रॉबर्ट से दोबारा पूछताछ की।

रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ

रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ..

ऐसे में रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी का भड़कना तो लाजिमी था। अब जाहिर सी बात है कि प्रियंका रॉबर्ट की पत्नी है और उन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया है। तो ऐसे में अपने पति पर मुश्किलें आते देख प्रियंका गाँधी काफी गुस्से में है। यही वजह है कि अब उन्होंने सब के सामने बेहद चौंकाने वाला ब्यान दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रियंका ने बीते बुधवार को ही महासचिव का काम संभाला था। हालांकि उनकी नियुक्ति तो पहले ही हो चुकी थी, लेकिन वह इलाज के लिए अमेरिका गई हुई थी। बता दे कि वह मंगलवार को ही वापिस लौटी है और आते ही उन्होंने महासचिव का काम संभाल लिया।

यहाँ तक कि इससे पहले वो खुद ही अपने पति रॉबर्ट को पूछताछ के लिए ईडी के पास ले कर गई थी। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रॉबर्ट वाड्रा अपनी लंदन वाली संपत्ति के कारण बुरी तरह से फंसे हुए है। आपको जान कर हैरानी होगी कि यह संपत्ति उन्होंने उन्नीस लाख पाउंड में खरीदी थी। दरअसल इस संपत्ति के साथ संजय भंडारी का नाम भी जुड़ा हुआ है। जिसे एक भगोड़ा हथियार कारोबारी माना जाता है। जी हां उसी ने साल 2010 में इस संपत्ति को रॉबर्ट वाड्रा को बेचा था। हालांकि रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करने को लेकर प्रियंका गाँधी पहली बार भड़क उठी और उन्होंने इस मुद्दे को सीधे सीधे राजनीती से जोड़ दिया।

इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहाँ क्या हो रहा है ये सब को दिख रहा है। यहाँ तक कि उन्होंने सब के सामने ये भी एलान कर दिया कि वह हर हाल में अपने पति के साथ खड़ी रहेंगी।

राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ को लेकर प्रियंका गांधी ने पहली बार दिया अपना ब्यान    India Alive
Article Name
रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ को लेकर प्रियंका गांधी ने पहली बार दिया अपना ब्यान India Alive
Description
वही दूसरी तरफ अपने पति रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ को लेकर प्रियंका गांधी भी काफी नाराज है। जिसके कारण अब उन्होंने इस मुद्दे को लेकर अपना ब्यान दिया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment