कपिल शर्मा शो में इस तरह से हो सकती है सुनील ग्रोवर की वापसी
इसमें कोई शक नहीं कि जब से कपिल शर्मा का शो वापिस आया है, तब से हर कोई उनके शो में डॉक्टर गुलाटी के किरदार को काफी मिस कर रहा है। वैसे आपको जान कर ख़ुशी होगी कि कपिल शर्मा शो में कुछ इस अंदाज में डॉक्टर गुलाटी की वापसी हो सकती है। गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर का अपना शो कानपुर वाले खुराना अब जल्दी ही बंद होने वाला है। वही दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर की भारत फिल्म की शूटिंग भी पूरी होने वाली है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इसके बाद अब सुनील ग्रोवर एकदम फ्री हो जायेंगे।

कपिल शर्मा शो में..
http://अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड का लुक हुआ ज़ारी
वैसे ये तो सब को मालूम ही है कि इस बार कपिल शर्मा के शो के प्रोड्यूसर सलमान खान है और भारत फिल्म भी सलमान खान की ही है। इसके इलावा भारत फिल्म में सुनील ग्रोवर भी शामिल है। बता दे कि आने वाले एपिसोड में भारत फिल्म की पूरी कास्ट कपिल के शो में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने जरूर आएगी। जिसमे सुनील भी शामिल होंगे। बहरहाल सलमान खान इससे पहले भी सुनील को कपिल के शो में काम करने के लिए कह चुके है। इसका मतलब ये है कि इसी एपिसोड के बाद से कपिल शर्मा शो में सुनील की वापसी हो सकती है।
अब जाहिर सी बात है कि सुनील ग्रोवर ने जो दो प्रोजेक्ट अपने हाथ में ले रखे थे, अब वो पूरे हो चुके है। तो ऐसे में उनके पास भी करने के लिए अब कुछ बाकी नहीं है। हालांकि यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि जिन कलाकारों ने सुनील ग्रोवर के कारण कपिल शर्मा के शो को छोड़ा था, अब उनका क्या होगा। क्या वो भी इस शो में वापसी करेंगे या नहीं।
अब हम तो यही कहेंगे कि सुनील ग्रोवर की वापसी के बाद कपिल के शो में क्या धमाल होगा, ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा।
टीवी इंडस्ट्री से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



