घर की तिजोरी मेंFeatured Article Interesting mythology Opinion हिन्दी लेख 

घर की तिजोरी में यह खास चीज रखने से माँ लक्ष्मी हो सकती है प्रसन्न

इस दुनिया में शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जो धनवान बनने की इच्छा न रखता हो। वैसे अगर आप भी धनवान बनने की इच्छा रखते है तो इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, केवल अपने घर की तिजोरी में यह खास चीज रखनी है। जी हां कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग कम मेहनत में ही बड़ी सफलता हासिल कर लेते और कुछ लोगो को कड़ी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती। बता दे कि ये सब किस्मत का खेल है। यानि जिन लोगो पर माँ लक्ष्मी की असीम कृपा होती है, वह ज्यादा मेहनत न करने के बावजूद भी अमीर बन ही जाते है। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि जब भी पैसो की बात होती है, तो माँ लक्ष्मी को हर कोई जरूर याद करता है।

घर की तिजोरी में

घर की तिजोरी में..

दरअसल ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में माँ लक्ष्मी का वास होता है, उस घर में कभी पैसो की तंगी नहीं होती। इसलिए अगर आप चाहते है कि आपके घर में माँ लक्ष्मी का वास हो तो इस खास चीज को तिजोरी में रखना न भूले। यूँ तो हम तिजोरी में कई कीमते चीजे रखते है। मगर इस बार आपको अपने घर की तिजोरी में चांदी का सिक्का रखना होगा। इसके साथ ही हम आपको बता दे कि यह सिक्का कोई आम सिक्का नहीं होना चाहिए, बल्कि इस पर माँ लक्ष्मी की प्रतिमा जरूर होनी चाहिए। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आपको यह सिक्का बाजार में आसानी से मिल जाएगा।

इसके इलावा इस सिक्के को शुक्रवार के दिन अपने घर लाएं और तिजोरी में रखने से पहले अपने घर के पूजा स्थल पर माँ लक्ष्मी के सामने रखे। इसके बाद घी का दीपक जला कर माँ लक्ष्मी की आरती करे। इस दौरान पहली आरती माँ लक्ष्मी को दीजिये और दूसरी आरती इस सिक्के को दीजिए। इसके बाद इस सिक्के की कुमकुम, अबीर और चावल से पूजा कीजिये। बस इसके बाद माँ लक्ष्मी के सामने हाथ जोड़ कर उन्हें अपने घर में आने का न्यौता दे। बता दे कि आखिर में आपको इस सिक्के को किसी लाल कपड़े में लपेट कर तिजोरी में रखना है।

इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखे कि हर शुक्रवार इस सिक्के को बाहर निकाले और इसकी पूजा करके दोबारा वापिस रख दे। जी हां इससे माँ लक्ष्मी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी और आपके घर में धन की कमी नहीं होगी।

धर्म और तथ्यों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
घर की तिजोरी में यह खास चीज रखने से माँ लक्ष्मी हो सकती है प्रसन्न   India Alive
Article Name
घर की तिजोरी में यह खास चीज रखने से माँ लक्ष्मी हो सकती है प्रसन्न India Alive
Description
वैसे अगर आप भी धनवान बनने की इच्छा रखते है तो इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, केवल अपने घर की तिजोरी में यह खास चीज रखनी है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment