इमरान खान की बधाईFeatured Article News politics Social Media Trending हिन्दी लेख 

इमरान खान की बधाई पर भड़के लोग, कहा हमारे सैनिको के खून से होली खेलना बंद करो

बता दे कि भारत के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने के लिए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने होली की बधाई का संदेश भेजा है। हालांकि पुलवामा हमले और एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशो के बीच का तनाव काफी बढ़ चुका है। मगर इतना सब होने के बाद भी इमरान खान को ऐसा लगता है कि केवल होली की बधाई दे कर वो सब कुछ ठीक कर देंगे। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इमरान खान की बधाई पर भड़के हुए लोगो ने सोशल मीडिया पर ही इस कदर अपना गुस्सा निकाला कि इमरान खान की बोलती ही बंद कर दी। अब ये तो सब को मालूम है कि होली का त्यौहार हिन्दुओ के लिए कितना खास होता है।

पाक पीएम इमरान खान संसद स्पीच : स्क्रिप्टेड स्पीच पढ़ के शांति की बात करने लगे पीएम साहब

एयर स्ट्राइक के सबूत आखिरकार सामने आ ही गए, पढ़े पूरी खबर

इमरान खान की बधाई..

गौरतलब है कि बीते बुधवार को इमरान खान ने ट्वीट करके हिन्दू समुदाय के सभी लोगो को होली की खूब बधाई दी। हालांकि लोगो को इमरान खान की बधाई जरा भी रास नहीं आई। शायद यही वजह है कि इमरान खान के ट्वीट करते ही लोगो ने उन्हें बुरा भला कहना शुरू कर दिया। यहाँ तक कि इमरान खान के ट्वीट पर लोगो ने यह तक कह दिया कि अब हमारे भारत के सैनिको के खून से होली खेलना बंद कर दो। दरअसल इमरान खान ने यह लिखा था कि वह उम्मीद करते है कि हिन्दू समुदाय के लोगो की होली शांतिपूर्व संपन्न हो। ऐसे में एक व्यक्ति ने लिखा कि अब हिन्दू समुदाय में ज्यादा लोग नहीं बचे है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो लोग इमरान खान के इस ट्वीट का खूब विरोध कर रहे है।

भारत-पाक तनाव के बीच नवजोत सिद्धू का पोलिटिकल ट्वीट उभरा

फ़िलहाल आप इमरान खान का ट्वीट खुद यहाँ देख सकते है और अगर चाहे तो आप भी अपनी भड़ास यहाँ निकाल सकते है।

देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
इमरान खान की बधाई पर भड़के लोग, कहा हमारे सैनिको के खून से होली खेलना बंद करो  India Alive
Article Name
इमरान खान की बधाई पर भड़के लोग, कहा हमारे सैनिको के खून से होली खेलना बंद करो India Alive
Description
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इमरान खान की बधाई पर भड़के हुए लोगो ने सोशल मीडिया पर ही इस कदर अपना गुस्सा निकाला कि इमरान खान की बोलती ही बंद कर दी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment