पैन कार्ड बनवानेNews Trending हिन्दी लेख 

अगर आपने अब तक नहीं बनवाया पैन कार्ड तो इस खबर को पढ़ने के बाद खुश हो जायेंगे आप

इसमें कोई दोराय नहीं कि जब से भारत देश में मोदी सरकार का राज हुआ है, तब से यहाँ के नियम और कानून काफी सख्त हो गए है. जी हां मोदी सरकार ने देश के हित के लिए कई कड़े फैसले लिए है. उन्ही में से एक फैसला पैन कार्ड बनवाना है. हालांकि अब तक लोग केवल अपने आधार कार्ड के द्वारा ही अपने कामो की गाडी चला रहे थे. मगर जब से मोदी सरकार ने पैन कार्ड बनवाने की घोषणा की है, तब से हर व्यक्ति अपना पैन कार्ड बनवाने में लगा हुआ है.

वैसे अगर आपने अब तक अपना पैन कार्ड नहीं बनवाया तो आपको डरने की बिलकुल जरूरत नहीं है. वो इसलिए क्यूकि मोदी सरकार ने पैन कार्ड को लेकर एक नया नियम बनाया है. जिसके मुताबिक अब आपको आसानी से अपना पैन कार्ड मिल जाएगा. बरहलाल अगर आप सच में अपना पैन कार्ड बनवाना चाहते है तो आपको एक बार इस खबर को जरूर पढ़ना चाहिए.

पैन कार्ड बनवाने को लेकर मोदी सरकार की नयी प्रणाली ..

दरअसल इससे पहले पैन कार्ड को किसी भी व्यक्ति तक पहुँचने में करीब पंद्रह दिन या उससे ज्यादा का समय भी लग जाता था. मगर मोदी सरकार के नए नियम के अनुसार अब आपको अपना पैन कार्ड केवल चार घंटे में ही मिल जाएगा. इसका मतलब ये है कि अब आपको अपना पैन कार्ड बनवाने के लिए ज्यादा लम्बा इंतजार नहीं करना पडेगा. बता दे कि पैन कार्ड को लेकर मोदी सरकार ने खुद इस बात का एलान किया है कि अब से पैन कार्ड केवल चार घंटो के अंदर अंदर उसके मालिक तक पहुँच जाएगा.

गौरतलब है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड इस मामले को लेकर काफी सख्ती से काम कर रहे है. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अब आम जनता के लिए जल्दी ही यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी. इसके बाद आम जनता को पैन कार्ड बनवाने के लिए किसी मुश्किल का सामना नहीं करना पडेगा. वही अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि आयकर विभाग वास्तव में एक नयी प्रणाली शुरू करने जा रहा है.

इस प्रणाली के अनुसार अप्लाई करने के केवल चार घंटे के बाद ही सीबीडीटी की तरफ से पैन कार्ड किसी भी व्यक्ति को मुहैय्या करवाया जाएगा. यानि अब किसी भी व्यक्ति का पैन कार्ड आसानी से बन कर तैयार हो जाएगा और फिर इस पैन कार्ड को इसके मालिक को दे दिया जाएगा. इसके इलावा खबरों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 16 .5 फीसदी और नेट डायरेक्ट टैक्स में करीब 14 .5 फीसदी की दर में बढ़ोतरी हुई है. इसका मतलब ये है कि अब तक कुल अनुमान डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन करीब 48 फीसदी है.

अब भले ही टैक्स में बढ़ोतरी के कारण ही सही, लेकिन मोदी सरकार ने पैन कार्ड बनवाने को लेकर जो कदम उठाया है उससे आम जनता को काफी राहत मिलेगी.

Related posts

4 Thoughts to “अगर आपने अब तक नहीं बनवाया पैन कार्ड तो इस खबर को पढ़ने के बाद खुश हो जायेंगे आप”

  1. दुर्गेशकुमार भेरुलाल त्रिवेदी

    बातें पैन कार्ड की शुरु तो की गयी पर सरकारी कर्मी का कर्म कब होगा ये हकिकत जनता के पास हैं.

  2. GUNINDRA DEKA

    ACTUALLY ITS A IMPORTANT STEP TAKEN BY THE HONOURABLE PRIME MINISTER FOR THE PEOPLE.I APPRECIATE IT VERY MUCH BECAUSE I AM A SOCIALLY TOUCH MAN AND DOING THE DUTY TO MAKE PAN CARD FOR THE POOR AND NEEDY PEOPLE.

  3. Ishwar Chand pasi

    Nice words

  4. ख्याली पुलाव पकाने से कुछ नहीं होता! देश से भ्रष्टाचार गरीबी भूखमरी मिटाने के बारे में सोचें मुगालते में मत रहिए उटपटांग नियम कानून बनाने से गरिबों के पेट नहीं भरता शिक्षा सुधार , भ्रष्टाचार उन्मूलन, रोजगार श्रृजन के बारे में सोचें………?

Leave a Comment