Breaking News News 

दिल्ली से कंधार जा रहे विमान से आया हाईजैक का मैसेज

दिल्ली के इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट पर तब अफरातफरी मच गयी, जब दिल्ली से कंधार जा रही विमान से अचानक हाईजैक का मैसेज आया|

जब भी कभी कंधार के बारे में कुछ सुनने को मिलता है तो सबसे पहले हमें पुराने और भयानक हाईजैक याद आ जाते हैं| जब 19 साल पहले का वो विमान अपहरण याद आता है तो रूह काँप जाती है| जब काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ान भरी इंडियन एयरलाइन्स की विमान आईसी 814 को 8 दिन तक हवा में घूमाने के बाद कंधार में उतरा गया था|  

आपको बता दें कि शनिवार दोपहर अरियाना अफगान एयरलाइन्स का एक विमान से अचानक हाईजैक का मैसेज भजे गया जिसके तुरंद बाद ही विमान को टेकऑफ से पहले रोका गया| इस दौरान विमान  की पूरी तरह से जाँच हुई| इस दौरान विमान के कैप्टन ने बताया की उससे गलती से अलार्म दब गया| इस वजह से विमान के उड़ान में 2 घंटे की देरी हो गयी|

हाईजैक

आपको बता दें कि इस विमान में 124 यात्री और 9 क्रू मेंबर सहित कुल 133 लोग सवार थे| इस विमान को 3:30 पर दिल्ली के इंदिरा गाँधी अन्तराष्ट्रीय हवाईअड्डा से उड़ान भरना था| ठीक उसी समय पायलट की ओर से हाईजैक का मैसेज आया| यह स्थिति थोड़ी भयावह हो गयी जब सुरक्षा अधिकारियों ने विमान को रनवे पर रोकने के बाद चारो तरफ से घेर लिया|

जाँच प्रक्रिया के दौरान कैप्टन ने बताया की वह को-पायलट को जानकारी दे रहा था तभी गलती से हाईजैक अलार्म का बटन गलती से दब गया|

नागरिक उड्डयन सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, विमान की जाँच प्रिक्रिया पूरी होने के बाद ही उसे रवाना किया गया| इस जाँच प्रक्रिया में पूरी तरह से कैप्टन की गलती सामने आयी है| जिसकी वजह से यात्रियों को दुबारा सुरक्षा जाँच से गुजरना पड़ा और यह गलती परेशानी की सबब बनी|  

Related posts

Leave a Comment