कादर खान के निधन की खबर सुन बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा भावुक हो गएBollywood Entertainment Featured Article News Trending हिन्दी लेख 

कादर खान के निधन की खबर सुन बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा भावुक हो गए

ये तो सब जानते है कि हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता कादर खान हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए. अब यूँ तो कादर खान के निधन की खबर सुन कर पूरा बॉलीवुड ही काफी उदास है. मगर कादर खान के निधन से सबसे ज्यादा दुःख गोविंदा को हुआ है. जी हां कादर खान के निधन की खबर सुन कर गोविंदा भावुक हो गए. गौरतलब है कि गोविंदा ने कादर खान के साथ एक से बढ़ एक कई बेहतरीन फिल्मो में काम किया है. यहाँ तक कि दर्शको को गोविंदा और कादर खान की जोड़ी किसी एक्टर या एक्ट्रेस की जोड़ी से भी ज्यादा पसंद थी. यही वजह है कि जब गोविंदा को कादर खान के निधन के बारे में पता चला तो गोविंदा भावुक हो गए.

कादर खान के निधन की खबर सुन बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा भावुक हो गए

कादर खान के निधन की खबर सुन गोविंदा भावुक हो गए..

बता दे कि जब भी बड़े परदे पर गोविंदा और कादर खान की जोड़ी एक साथ आती थी, तब दर्शक अपनी हंसी रोक ही नहीं पाते थे. बता दे कि गोविंदा और कादर खान ने दूल्हे राजा, चलो इश्क लडाएं. राजा जी, राजा बाबू, कुली नंबर वन, अनाड़ी नंबर वन और जोरू का गुलाम आदि कई बेहतरीन फिल्मो में काम किया है. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो कादर खान और गोविंदा को बॉलीवुड का कॉमेडी किंग कहा जाता था. यही वजह है कि जब दर्शक इन दोनों की जोड़ी को किसी फिल्म में देखते थे, तो दर्शको के चेहरे पर खुद बखुद ख़ुशी आ जाती थी. इसके इलावा गोविंदा का कहना है कि कादर खान केवल उनके उस्ताद ही नहीं थे, बल्कि उनके पिता के समान थे.

यहाँ तक कि इन दोनों ने एक साथ मिल कर खूब मस्ती की थी. ऐसे में कादर खान का निधन होने से गोविंदा सच में बेहद दुखी है. हालांकि इस दुनिया में कोई भी व्यक्ति हमेशा के लिए जीवित नहीं रह सकता. मगर कादर खान इस तरह से हम सब को अचानक छोड़ कर चले जायेंगे, ये किसी ने भी सोचा नहीं था. गौरतलब है कि कादर खान एक बेहद खुशमिजाज व्यक्ति थे. जी हां उनकी ख़ुशी का खजाना तो उनकी फिल्मो में भी झलकता था. वैसे इसमें कोई शक नहीं कि कादर खान ने अपने अभिनय से दर्शको का खूब मनोरंजन किया है. वही गोविंदा का कहना है कि वह खुदा से यही दुआ करते है कि खुदा उनकी आत्मा को शांति दे.

बता दे कि कादर खान के बारे में बात करते हुए भी गोविंदा भावुक हो गए थे. बहरहाल हम तो यही दुआ करते है कि ईश्वर कादर साहब की आत्मा को मुक्ति दे.

 

 

 

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
कादर खान के निधन की खबर सुन बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा भावुक हो गए
Article Name
कादर खान के निधन की खबर सुन बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा भावुक हो गए
Description
गोविंदा और कादर खान की जोड़ी किसी एक्टर या एक्ट्रेस की जोड़ी से भी ज्यादा पसंद थी. गोविंदा को कादर खान के निधन के बारे में पता चला तो गोविंदा भावुक हो गए.
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment