गर्मी के दिनों में भगवान महाकाल का अब ठंडे जल से होगा स्नान, पढ़िये खबर
जानकारी के लिए बता दें कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गर्मी के दिनों में भगवान महाकाल की दिनचर्या में बदलाव होगा। जहां राजाधिराज महाकाल गर्म की बजाय अब ठंडे जल से स्नान करेंगे। आपको बता दें कि मंदिर में प्रतिदिन होने वाली पांच में से तीन आरती का समय बदलेगा। चैत्र कृष्ण प्रतिपदा पर सात मार्च से इसकी शुरुआत हो जाएगी। वही, मंदिर प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर की पूजन परंपरा में साल में दो बार भगवान महाकाल की दिनचर्या व आरती का समय बदलता है। जहां वर्तमान में शरद पूर्णिमा से सर्दी के अनुसार भगवान महाकाल की सेवा पूजा की जा रही है।
जल्द गर्मी की होगी शुरूआत
आपको बता दें कि प्रतिदिन तड़के चार बजे होने वाली भस्म आरती में भगवान को गर्मजल से स्नान कराया जा रहा है। सुबह के समय होने वाली नैवेद्य तथा भोग आरती गर्मी के निर्धारित समय से आधा घंटे पहले तथा संध्या आरती आधा घंटा देरी से हो रही है लेकिन अब सात मार्च को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से गर्मी की शुरुआत होगी।
खास बात
जहां अब भगवान महाकाल को गर्म की बजाय ठंडे जल से स्नान कराने का क्रम शुरू होगा। उक्त तीनों आरती भी वर्तमान समय से आधे घंटे का अंतर होगा। इसके अनुसार दर्शन व्यवस्था निर्धारित की जाएगी।
आरती का ये वर्तमान में चल रहा समय
- -भस्म आरती : तड़के चार से सुबह छह बजे तक।
- -नैवेद्य आरती : सुबह 7:30 से 8:15 बजे तक।
- -भोग आरती : सुबह 10:30 बजे से 11:15 बजे तक।
- -संध्या पूजन : शाम पांच बजे से
- -संध्या आरती : शाम 6:30 बजे से सात बजे तक।
- -शयन आरती : रात 10:30 बजे से 11 बजे तक।
7 मार्च से अगले छह माह यह रहेगा आरती का समय
- -नैवेद्य आरती : सुबह सात से 7:45 बजे तक।
- -भोग आरती : सुबह 10 से 10:45 बजे तक।
- -संध्या पूजा : शाम पांच बजे।
- -संध्या आरती : शाम सात से 7:45 बजे तक।
- -शयन आरती : रात 10:30 से 11 बजे तक

