अगर फोन का पासवर्ड भूल जाएँFeatured Article Interesting Knowledge Opinion Social Media Technology Trending हिन्दी लेख 

अगर फोन का पासवर्ड भूल जाएँ, तो केवल दस सेकंड में इस तरह से खोल सकते है फोन का लॉक

इसमें कोई शक नहीं कि आज के समय में हर व्यक्ति के पास खुद का पर्सनल स्मार्ट फ़ोन मौजूद है. जिसमे व्यक्ति अपनी कई पर्सनल बातें सेव करके रखता है. यही वजह है कि अब हर व्यक्ति अपने फोन को पासवर्ड लगा कर लॉक करके रखता है. हालांकि कई बार व्यक्ति अपने खुद के फोन का ही पासवर्ड भूल जाता है. बहरहाल अगर आप कभी अपने फोन का पासवर्ड भूल जाएँ तो आपको चिंता करने की बिलकुल जरूरत नहीं है. जी हां आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले है, जिससे आप पासवर्ड भूलने के बाद भी अपने फोन के लॉक को आसानी से खोल सकते है. गौरतलब है कि अगर आप कभी अचानक अपने फोन का पासवर्ड भूल जाएँ तो इस तरीके को प्रयोग में लाना मत भूलियेगा.

अगर फोन का पासवर्ड भूल जाएँ

अगर फोन का पासवर्ड भूल जाएँ तो इस नायाब तरीके से खोले फोन का लॉक..

अब ये तो सब को मालूम ही है कि आज कल फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी आता है. हालांकि ये बात अलग है कि बहुत से लोग अपने फोन पर पिन पासवर्ड या पैटर्न लॉक ही सबसे ज्यादा लगाते है. बता दे कि आज जो तरीका हम आपको बताने वाले है उस तरीके के अनुसार सबसे पहले किसी दूसरे फोन या कंप्यूटर से https://myaccount.google.com/find-your-phone-guide यूआरएल टाइप करे. इसके बाद ओके कर दे.

गौरतलब है कि इसके बाद आपको उस जीमेल से यहाँ लॉगिन करना है, जो आपके फोन में ऑन है. जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लॉगिन करने के बाद आपको उन सभी स्मार्ट फ़ोन की लिस्ट मिल जाएगी जिनमे आपका जीमेल अकाउंट लॉगिन है. बस इसके बाद आपको उस स्मार्ट फ़ोन को चूस करना है जिसे आप अनलॉक करना चाहते है. दरअसल ऐसा करने से आपको स्क्रीन पर लॉक यूअर फ़ोन का विकल्प दिखाई देगा. बस आपको उस विकल्प पर क्लिक करना है. इसके बाद आप किसी भी तरह से नया पासवर्ड इसमें डाल सकते है.

जी हां इससे आपके फोन का लॉक बदल जाएगा और फिर आप दूसरे पासवर्ड से इसे ओपन कर सकते है. इसके इलावा अगर आप चाहे तो दूसरा तरीका भी आजमा सकते है. बता दे कि इस तरीके में आप गूगल अस्सिटेंट की मदद ले सकते है. दरअसल इस तरीके का इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन में गूगल अस्सिटेंट और उसका सेट होना भी जरुरी है. इस तरीके के अनुसार आपको अपनी आवाज रिकॉर्ड करके अनलॉक विद वॉइस पर क्लिक करना है. बता दे कि इसके लिए आपको सिर्फ ओके गूगल कहना होगा और इससे आपका फोन अनलॉक हो जाएगा.

बहरहाल हम उम्मीद करते है कि अगर आप भविष्य में कभी अपने फोन का पासवर्ड भूल जाएँ तो इन तरीको से आप अपने फोन का पासवर्ड आसानी से ओपन कर पाएंगे.

 

 

 

मोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
अगर फोन का पासवर्ड भूल जाएँ, तो केवल दस सेकंड में इस तरह से खोल सकते है
Article Name
अगर फोन का पासवर्ड भूल जाएँ, तो केवल दस सेकंड में इस तरह से खोल सकते है
Description
बहरहाल अगर आप कभी अपने फोन का पासवर्ड भूल जाएँ तो आपको चिंता करने की बिलकुल जरूरत नहीं है. जी हां आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment