बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी में खूब जमा रंग जब मिले देश विदेश के कलाकार
भारत देश के जाने-माने बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री ने जमकर ठुमके लगाए तो वही साथ ही साथ विदेशी मेहमान भी जमकर नाचते हुए नजर आए।
9 मार्च को मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता शादी के पवित्र बंधन में बन चुके हैं। वहीं, बड़े ही धूमधाम से मुकेश अंबानी ने अपने लाडले बेटे की शादी का आयोजन रखा। शादी में बड़े-बड़े दिग्गज कलाकार बॉलीवुड इंडस्ट्री क्रिकेटर्स राजनीति जगत के लोग और तो और बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के विदेशी मेहमानों ने भी जमकर कदम थिरकाए। इन सब का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें आकाश अंबानी रथ पर सवार होकर थिरक रहे हैं और उन पर फूलों की वर्षा हो रही है। जबकि हार्दिक पांड्या और करण जौहर एक साथ डांस कर रहे हैं। वहीं विशाल शेखर, नीता अंबानी के साथ थिकर रहे हैं। इस वीडियो में ऐसा भी मौका आया जब आकाश अंबानी ने अपने पिता मुकेश अंबानी को भी डांस करने पर मजबूर कर दिया।

वहीं दूसरी ओर, बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानेमाने गायक भी अपने कदम थिरकाते हुए नजर आए, जिसमें सबसे पहले मीका सिंह दिखाई दिए। यही नहीं थमा यह कार्यक्रम बल्कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी पत्नी के साथ ठुमके लगाते हुए दिखाई दिए तो वही किंग खान भी अपनी पत्नी के साथ जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आए।
आपको बता देगी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के सभी कार्यक्रमों में ऐसी ही धूमधाम और ऐसे ही खुशियां मनाते हुए सभी लोग नजर आए और सब ने शादी के हर कार्यक्रमों का जमकर आनंद उठाया चाहे वह हल्दी हो, चाहे मेहंदी चाहे संगीत का मौका।

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy
Summary

Article Name
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी में खूब जमा रंग जब मिले देश विदेश के कलाकार
Description
भारत देश के जाने-माने बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
Author
Harsh Pandey
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


