यूरोपीय संघ ने भारत को रणनीति पत्रBreaking News Economy Featured Article Knowledge News Opinion हिन्दी लेख 

नई दिल्ली : यूरोपीय संघ ने भारत को रणनीति पत्र पेश कर संबंध मजबूत करने को कहा।

यूरोपीय संघ ने भारत को 21 नवंबर बुधवार को रणनीति पत्र पेश करके भारत के साथ संबंध को मजबूत बनाने के संबंध में बात रखी। जिसके अंतर्गत भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, सुरक्षा, नवोत्कर्ष सहित प्रमुख क्षेत्रों में संबंध को मजबूत करने और विभिन्न वैश्विक चुनौतियों से निपटने का बढ़ा स्वरूप बताया। रणनीति पत्र पेश करते ही भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत कोजलोवस्की ने कहा कि दोनों पक्ष हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं ।

यूरोपीय संघ ने भारत को रणनीति पत्र पेश किया

उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ क्षेत्र में आतंकवाद की चुनौतियों से असरदार तरीके से निपटने के लिए अपने सहयोग और संबंध को बढ़ावा दे रहे हैं । कोजलोवस्की ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भारत विदेशी संबंधों के क्षेत्र में यूरोपीय संघ के एजेंडे में शीर्ष स्थान पर है । भारत और यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के लिए बराबर बातचीत कर रहे हैं । यूरोपीय संघ ने भारत को रणनीति पत्र पेश कर कहा कि दोनों पक्ष इस मुद्दे पर सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं । ( यह न्यूज़ एजेंसी फीड से ऑटो अपलोड के द्वारा हासिल किया गया है । इसे नवभारत टाइम्स डॉट कॉम की टीम ने एडिट करके तैयार किया हुआ है । )

दूसरी तरफ भारत भी यूरोपीय संघ के रणनीति पत्र को मंजूर करते हुए यूरोपीय संघ के संबंधको स्वीकार किया है । क्योंकि यूरोपीय संघ के द्वारा रणनीति पत्र भारत के पक्ष में भी फायदेमंद साबित हो सकता है । यूरोपीय संघ ने भारत को रणनीति पत्र के माध्यम से भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार को काफी हद तक बढ़ाया जा सकता है । आतंकवाद को खत्म करने के लिए नए-नए स्रोतों को बढ़ाया जा सकता है तथा रणनीति पत्र के द्वारा यूरोपीय संघ सुरक्षा और व्यापार के नए नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं । भारत का जो स्थान बना हुआ है उससे और अच्छा स्थान को स्थापित किया जा सकता हैं ।

यूरोपीय संघ और भारत दोनों लगातार आपस में बातचीत कर रहे हैं कि इस संबंध के द्वारा हर क्षेत्र में सफलता हासिल किया जा सके । इस रणनीति पत्र का अच्छा उपयोग किया जा सके। यूरोपीय संघ ने भारत को रणनीति पत्र पेश करके अपने और भारत के संबंध को और ज्यादा मजबूती प्रदान किया है ताकि कभी भी उसको भारत की आवश्यकता पड़े तो वह आवश्यकता को पूरा करने के लिए अपने संबंध को बनाए रखें ।

 

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

 

Related posts

Leave a Comment