ये चीजें दान करेFeatured Article mythology Opinion हिन्दी लेख 

ये चीजें दान करे और जीवन में थोड़ा सा पुण्य कमाएं

शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि दान करना इस संसार का सबसे बड़ा पुण्य है। वो इसलिए क्यूकि दान करने का मतलब किसी जरूरतमंद की जरूरत को पूरा करना है। वैसे अगर आप अपने घर में सुख समृद्धि चाहते है तो ये चीजें दान करे और घर में सुख समृद्धि लाएं। वो कहते है न कि अगर हम किसी जरूरतमंद की जरूरत को पूरा करते है, तो इससे हम किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट ला सकते है। उसके जीवन में खुशियां ला सकते है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो दान करना वास्तव में बड़ा पुण्य का काम है। हालांकि दान करने का मतलब ये नहीं है कि आप किसी को इस्तेमाल की हुई फ़टी पुरानी चीजे दान में दे दे, बल्कि दान करने का सही मतलब ये है कि दान की हुई चीजों से सामने वाले की जरूरत पूरी हो सके।

ये चीजें दान करे

ये चीजें दान करे..

तो चलिए अब हम आपको बताते है कि कौन सी चार चीजे दान में देने से आपके घर में सुख और समृद्धि का वास हो सकता है। अगर आप चाहे तो दान में घी भी दे सकते है। जी हां आप किसी मंदिर या संस्था में घी का दान कर सकते है। दरअसल घी का दान करना वास्तव में काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही ऐसा कहा जाता है कि घी का दान करने से घर के लोगो का स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहता है। इसके इलावा आप चाहे तो काले तिल का दान भी कर सकते है। दरअसल ऐसा माना जाता है कि काले तिल का दान करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

वही अगर आप नमक का दान करेंगे तो इससे आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होगी। इसके इलावा आप दाल, चावल या किसी भी तरह के राशन का दान भी दे सकते है। यानि आप भोजन के रूप में भी किसी को दान दे सकते है। बता दे कि शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इन चीजों का दान करता है, वह जीवन में कभी गरीब नहीं होता। यहाँ तक कि उसे खूब सारा पुण्य भी मिलता है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इन चीजों का दान करने से आप अपने पुण्य में थोड़ी सी बढ़ोतरी कर सकते है।

वैसे भी ये ऐसी चीजें है जो किसी गरीब की जरूरत को आसानी से पूरा कर सकती है। इसलिए अगर हो सके तो ये चीजें दान करे और जीवन में थोड़ा सा पुण्य कमाएं।

धर्म और अध्यात्म से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
ये चीजें दान करे और जीवन में थोड़ा सा पुण्य कमाएं    India Alive
Article Name
ये चीजें दान करे और जीवन में थोड़ा सा पुण्य कमाएं India Alive
Description
दान करने का मतलब किसी जरूरतमंद की जरूरत को पूरा करना है। वैसे अगर आप अपने घर में सुख समृद्धि चाहते है तो ये चीजें दान करे
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment