पाकिस्तानी मीडिया का खुलासा, आंतकी मसूद अजहर की मौत की खबर है झूठी
ये तो सब जानते है कि पुलवामा में जो हमला हुआ था, उसकी जिम्मेदारी खतरनाक आंतकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। हालांकि हमारी भारतीय वायुसेना ने न केवल जैश ए मोहम्मद के कई ठिकानों को उड़ा दिया है, बल्कि कई आंतकवादियों को भी ढेर कर दिया है। मगर इन सब के बावजूद भी मसूद अजहर अभी तक जिन्दा है। बता दे कि जो पाकिस्तानी मीडिया का खुलासा सामने आया है, उससे यह बात साफ हो चुकी है कि मसूद अजहर अब तक मरा नहीं है। दरअसल बीते रविवार को मसूद अजहर की मौत की खबर सोशल मीडिया पर पूरी तरह से वायरल हो गई थी। वही दूसरी तरफ कई मीडिया चैनल्स पर भी मसूद अजहर की मौत को सही समझा जा रहा था, लेकिन ये सच नहीं है।
http://पाकिस्तान मीडिया ने मसूद अजहर की मौत वाली ख़बर को झूठलाया

पाकिस्तानी मीडिया का खुलासा..
http://सेना को मिली बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर का भतीजा ढेर
गौरतलब है कि भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी खुद भी इस खबर की सच्चाई जानने में जुटी हुई है। इसके इलावा हाल ही में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मसूद अजहर को लेकर एक बड़ा ब्यान दिया था। जी हां उन्होंने खुद यह कहा था कि मसूद अजहर फ़िलहाल पाकिस्तान में ही है। मगर इस समय वह बहुत बीमार है। उसकी एक किडनी खराब भी हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मसूद इस समय इतना बीमार है, कि वह घर से बाहर नहीं निकल सकता। हालांकि मसूद की मौत की खबर को लेकर पाकिस्तान की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वही पाकिस्तानी मीडिया का खुलासा सामने आने के बाद इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है कि मसूद अजहर की मौत की खबर झूठी है।
http://पाक की खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर घाटी में जलाए जा रहे हैं स्कूल
हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो हम नहीं जानते, लेकिन हमें इतना जरूर पता है कि आज नहीं तो कल मसूद अजहर की मौत होना तय है।
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



