जब ट्रेजडी किंग ‘दिलीप कुमार’ को जेल जाना पड़ा
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग ‘दिलीप कुमार’ के बारे में। दिलीप कुमार की एक्टिंग के तो हम सब कायल है लेकिन क्या आपको ये मालूम है की आपके पसंदीदा दिलीप साहब जेल भी जा चुके है। बात दरअसल तब की है जब भारत आज़ाद नहीं हुआ था और अपने जवानी के दिनों में दिलीप साहब एक क्लब में भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि आज़ादी की लड़ाई जायज़ है और ब्रिटिशों की वजह से ही हिन्दुस्तान में सारी मुसीबतें पैदा हो रही हैं। इस क्रान्तिकारी भाषण पर तालियां तो ख़ूब बजीं लेकिन जल्द ही वहां पुलिस आ गयी और अंग्रेज़ी हुकूमत के ख़िलाफ़ भाषण देने के कारण उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया।
‘श्रद्धा कपूर’ का सेक्सी जिम लुक मचा रहा सोशल मीडिया पर बवाल
इसके बाद दिलीप साहब को अंग्रेजी हुकूमत ने यरवदा जेल भेज दिया गया और कुछ कैदियों के साथ बंद कर दिया गया। वह सभी कैदी सत्याग्रही थे और उनसे दिलीप कुमार को पता चला कि सरदार बल्लभभाई पटेल भी उसी जेल की किसी कोठरी में कैद हैं। चूंकि सभी कैदी उनके साथ भूख हड़ताल पर थे तो दिलीप साहब ने भी उनका साथ देने की ठानी और भूख हड़ताल पर बैठ गए।
‘उर्वशी रौतेला’ की वायरल हो रही सेक्सी फोटोज ने उड़ाई उनके फैंस की नींद
एक्टिंग की दुनिया के महारथी दिलीप कुमार कभी एक बेहतरीन क्रिकेटर बनना चाहते थे। लेकिन वो अपने परिवार के साथ कारोबार के सिलसिले में मुंबई रहने लगे। उस दौरान क्रिकेट उनका जुनून बन गया था। वह दिन रात क्रिकेट का ख्वाब देखते थे। यहां तक की एक बार उनके दोस्तों ने उन्हें कॉलेज के नाटक में हिस्सा लेने के लिए कहा, तो उन्होंने इंकार कर दिया। दिलीप कुमार बेहद ही शर्मीले हुआ करते थे।

Writer, Storyteller, Dreamer





