News 

जेएनयू जाने के कारण दीपिका को भुगतना पड़ा ये अंजाम, सरकार ने लिया ऐसा फैसला

जेएनयू में कुछ दिनों से लगातार माहौल बिगड़ा हुआ है, ऐसे में इस मामले को लेकर चर्चा तब और गर्म हो गई जब इन छात्रों के बीच दीपिका पादुकोण पहुंच गई, जी हां क्योंकि ऐसे में दीपिका पादुकोण का जेएनयू में जाना किसी के गले नहीं उतरा। तभी तो जब से दीपिका जेएनयू में छात्रों के बीच गई हैं तभी से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है लेकिन हाल ही में दीपिका पादुकोण को वहां जाने का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

दरअसल हुआ ये कि जेएनयू मामले में दीपिका पादुकोण के बीच में पड़ने के कारण सरकार के मंत्रियों से लेकर आम जनता तक के बीच दो राय बन गई है। कई लोग उनका समर्थन कर रहे हैं तो कई लोग उनके खिलाफ है। यही नहीं केन्द्र सरकार दीपिका की खिलाफत में उतर आई है। जिसकी वजह से मोदी सरकार ने दीपिका के खिलाफ एक फैसला ले लिया है। जिसके बाद से ही ऐसे बातें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं कि सरकार ने ये फैसला दीपिका के जेएनयू जाने की वजह से लिया गया है।

जेएनयू जाने की वजह से दीपिका को भुगतना पड़ रहा अंजाम

खबरों की माने तो बुधवार को दीपिका पादुकोण का एक प्रमोशनल वीडियो रिलीज किया जाना था लेकिन जैसे ही मंगलवार के दिन दिपिका जेनएयू पहुंची उसके बाद इस वीडियो को ड्रॉप कर दिया गया है। एक मशहूर अखबार द प्रिंट की रिपोर्ट की माने तो मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उनसे इस बारे में बात की है। गुरुवार को मंत्रालय की ओर से इस पर सफाई दी गई।

बता दें कि 45 सेकंड के इस वीडियो में दीपिका देश के सभी नागरिकों के समान अवसरों पर बात कर रही थीं। यही नहीं वीडियो बनने से पहले मंत्रालय ने एसिड अटैक सर्वाइवरर्स से दिपिका की मुलाकात की तारीफ की थी। हालांकि, मंत्रालय की मानें तो वे एक्ट्रेस के साथ औपचारिक तौर पर नहीं जुड़े थे। इस बारे में मंत्रालय की ओर से कहा गया कि, ‘स्किल इंडिया के लिए कम्युनिकेशन और प्रमोशनल एक्टिविटी के तहत टीम मीडिया हाउसेस और संस्थानों से आइडिया लेती है और उन्हें क्रॉस चैक करती है।’

निर्भया के चारों दोषियों के खिलाफ जारी हुआ डेथ वारंट, 22 जनवरी को दी जाएगी फांसी

यही नहीं ‘छपाक’ की प्रोडक्शन टीम ने फिल्म को प्रमोट करने के लिए भी स्किल इंडिया को अप्रोच किया था। फिल्म की एक्ट्रेस ने स्किल इंडिया के लाभार्थियों में शामिल कुछ एसिड अटैक सर्वाइवर्स और विशेष रूप से दिव्यांग लोगों से मुलाकात की थी। इससे पहले मंत्रालय के मीडिया सलाहकार ने कहा था कि दीपिका की टीम ने वीडियो सबमिट किया था, जिसका मूल्यांकन किया जा रहा था। जिसके बाद स्किल इंडिया के लिए कम्युनिकेशन और प्रमोशनल एक्टिविटी के तहत टीम ने यह फैसला लिया कि दीपिका के उस वीडियो को नहीं चलाया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment