छपाकBollywood Entertainment Featured Article Social Media Trending हिन्दी लेख 

फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर हुआ खूब वायरल

बता दे कि दीपिका पादुकोण आज कल अपनी आने वाली फिल्म छपाक को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। जी हां फ़िलहाल दीपिका ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक अपने ट्विटर पर डाला है। जो खूब वायरल भी हो रहा है। गौरतलब है कि दीपिका आज कल इस फिल्म की शूटिंग करने में काफी व्यस्त है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक देख कर हर कोई हैरान रह गया। वो इसलिए क्यूकि फर्स्ट लुक देखने के बाद किसी को यह समझ ही नहीं आ रहा था कि यह सच में दीपिका ही है या लक्ष्मी है। गौरतलब है कि लक्ष्मी अग्रवाल वही लड़की है जिन पर कई साल पहले एसिड से अटैक किया गया था।

बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण का भी वैक्स स्टेचू हुआ मैडम तुसाद में इंस्टाल

कुम्भ के आखिरी स्नान में पहुंचे एक साथ आलिया भट्ट -रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र के फर्स्ट लुक को किया ज़ारी

फिल्म छपाक में दीपिका..

यानि इस फिल्म की कहानी लक्ष्मी की रियल लाइफ पर आधारित होगी। वही दीपिका पादुकोण इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली है। हालांकि इस फिल्म में उनका नाम मालती होगा। इसके इलावा अगर इस फिल्म की बात करे तो इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार द्वारा किया गया है। वैसे अगर आप दीपिका के फर्स्ट लुक को ध्यान से देखेंगे तो आपको खुद बखुद समझ आ जाएगा कि इस तस्वीर में दीपिका की आँखों में उदासी के साथ साथ एक उम्मीद भी है। इसके साथ ही दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। इसमें उनके साथ विक्रांत मैसी भी नजर आने वाले है।

जल्द आ रहा सुपरहिट फिल्म ‘इश्क विश्क’ का रीमेक ।

बता दे कि इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग शायद दिल्ली शहर में ही की जाएगी। बहरहाल फिल्म छपाक में दीपिका का फर्स्ट लुक आप खुद यहाँ देख सकते है। यक़ीनन आपको उनका यह लुक बेहद पसंद आएगा। हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक देखने के बाद आप भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर हुआ खूब वायरल  India Alive
Article Name
फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर हुआ खूब वायरल India Alive
Description
वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक देख कर हर कोई हैरान रह गया। वो इसलिए क्यूकि फर्स्ट लुक देखने के बाद किसी को यह समझ ही नहीं आ रहा था कि यह सच में दीपिका ही है या लक्ष्मी है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment