‘कोरोना वायरस’ से मरने वालों की संख्या लगातार हो रहा इज़ाफा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक चीन में ‘कोरोना वायरस’ से संक्रमित लोगों की मौतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 18 फरवरी को 9886 लोगों की मौत के बाद अब यह संख्या बढ़कर 1,868 हो गई है। देशभर में करीब 72,500 लोग इस नये वायरस COVID-19 से संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को 1,886 नए मामले सामने आए हैं। वहीं सोमवार को दर्ज हुए मामलों में गिरावट आई है। जो इस महीने के अब तक सबसे कम मामलों में रजिस्टर होने वाले दिन के रूप में रहा।
जरूर पढ़ें –कोरोनावायरस संकट में भारत करेगा चीन की मदद
आपको बता दें कि ज्यादातर मौतें हूबेई प्रांत में हुईं, जो इस प्रकोप का सबसे बड़ा कारण था, देश में कहीं और पांच लोगों की मौत हो गई। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने कहा है कि घटती संख्या एक संकेत है कि इसका प्रकोप नियंत्रण में है।
हालांकि, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस एडहोम घेबियस ने कहा कि इसके बारे में बहुत सावधानी से व्याख्या की जानी चाहिए”। सोमवार को संवाददाताओं से उन्होंने कहा, “नई आबादी प्रभावित होने के लिए ये अपना रुझान बदल सकते हैं। यह बताना जल्दबाजी होगी कि क्या यह गिरावट जारी रहेगी।”
वहीं ताइवान में भी ‘कोरोना वायरस’ से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं देश में संक्रमित लोगों की संख्या 20 हो गई है। इसकी जानकारी देश में महामारी पर नजर रख रही एजेंसी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दो नए मामलों में से एक मध्य ताइवान में रहने वाले 60 साल से ऊपर के व्यक्ति की मौत हो गई। केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक और मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उसे फिलहाल घर में निगरानी में रखा गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि केरल में तीन मामले सामने आए थे। इनमें से दो को डिस्चार्ज कर दिया गया है। तीसरे की हालत स्थिर है।

