दाऊद इब्राहिमBreaking News Featured Article International Affairs 

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में ना होने का किया दावा

पाकिस्तान विश्व का एक ऐसा देश है जो हमेशा दोहरा चरित्र रखता है। यही कारण है कि पाकिस्तान की इस हरकत के बारे में अब पूरी दुनिया को पता चल गया है। पाकिस्तान के इस दोहरे चरित्र को बेनकाब करने में भारत का सबसे बड़ा योगदान रहा है। एक तरफ तो पाकिस्तान अपने यहां आतंकवादी ना होने की बात स्वीकार नहीं करता तो वहीं दूसरी तरफ अपने यहां आतंकवादियों को पनाह भी देता है। हाल ही में अपने यहां एक साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने यह दावा किया है कि डी कंपनी का सरगना दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में नहीं है। उससे एक दिन पहले ही डी कंपनी के एक प्रमुख सदस्य के वकील ने लंदन की एक अदालत को बताया था कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही रह रहा है।

पाकिस्तान में होने का ही किया गया था दावा

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय द्वारा दिए गए बयान के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान बेनकाब हो गया है। कुछ दिनों पहले ही लंदन की वेस्टमिंस्टर अदालत के जज को दाऊद इब्राहिम के खास आदमी रहे जाबिर मोती के प्रत्यर्पण के दौरान अमेरिकी अटार्नी ने दायर किए गए हलफनामे में यह बात बताई थी कि डी कंपनी का सरगना दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रह रहा है। दाऊद इब्राहिम 1993 में हुए भारत में मुंबई बम ब्लास्ट का आरोपी है। 1993 से ही दाऊद इब्राहिम और उसका भाई अनीस इब्राहिम भारत देश से फरार हैं। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भी दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में होने की पुष्टि की है।

अलकायदा से भी रहे हैं संबंध

भारत में हुए मुंबई बम ब्लास्ट का आरोपी दाऊद इब्राहिम के संबंध अलकायदा से भी रहे हैं। इस बात की पुष्टि अमेरिकी जांच एजेंसियों ने की थी पाकिस्तान में रहकर दाऊद इब्राहिम ने अपने ड्रग्स के धंधे को भारत ने फैलाने का भी काफी प्रयास किया। पाकिस्तान ने अपने यहां कभी भी किसी भी आतंकवादी के होने की बात स्वीकार नहीं की। यहां तक कि पाकिस्तान अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के अपने यहां छिपे होने की बात भी स्वीकार नहीं कर रहा था।

Summary
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में ना होने का किया दावा
Article Name
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में ना होने का किया दावा
Description
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने हाल ही में दावा किया है कि 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट का आरोपी दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में नहीं छुपा हुआ है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment