संदिग्ध परिस्थितियों में हुई उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे की मौत
एक तरफ जहां राजनीतिक दलों में लोकसभा चुनाव के लिए गहमागहमी मची हुई है और सभी राजनीतिक पार्टियां अपने लिए जनता से वोट इकट्ठा करने में लगी हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके और दिवंगत कांग्रेस के नेता एनडी तिवारी के बेटे की मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बताया जाता है कि एनडी तिवारी के बेटे रोहित को अचेत अवस्था में साकेत मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने पूरी जांच के बाद रोहित को मृत घोषित कर दिया। यह मामला बहुत ही ज्यादा चौंकाने वाला है।
मंगलवार की शाम 4:45 पर को दिल्ली पुलिस को सूचना मिली तब जाकर दिल्ली पुलिस साकेत मैक्स अस्पताल में पहुंची। वहां पर रोहित शेखर तिवारी की मां उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची थीं। जब तक पुलिस वहां पहुंची रोहित की मृत्यु हो चुकी थी। मौके पर बताया गया कि जब रोहित को अस्पताल ले जाया गया था तो उसके नाक से खून निकल रहा था। रोहित की मां ने बताया कि उसके नौकर ने उन्हें बताया कि रोहित शेखर साहब उठ नहीं रहे हैं और उनके नाक से खून निकल रहा है। जिसके बाद उनकी मां उन्हें एंबुलेंस में साकेत मैक्स अस्पताल में भर्ती करने के लिए ले गई। मगर वहां मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अभी तक मौत के कारणों की वजह पता नहीं चल पाई है। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो जाएगा कि आखिर रोहित शेखर तिवारी की मौत कैसे हुई।
कांग्रेस नेता एनडी तिवारी के बेटे रोहित तिवारी ने पिछले साल अप्रैल में मध्य प्रदेश की अपूर्वा शुक्ला से सगाई की थी। अपूर्वा शुक्ला सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रही हैं। मई में दोनों ने शादी कर ली थी और फिर वह दोनों मैक्स अस्पताल में गए थे। 2017 में ही रोहित तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



