चांदनी चौक पारंपरिक परिधानों की गली
चांदनी चौक पारंपरिक परिधानों की गली तो है ही साथ ही यह वह खूबसूरत बाजार है जो ऐतिहासिक स्थलों जैसे लाल किला, शीश गंज और जामा मस्जिद से लगा हुआ है। दिलवालों की दिल्ली का यह बाजार इसलिए भी प्रसिद्ध है क्योंकि यहां दिखती है भारत के पारंपरिक परिधानों की खूबसूरत झांकी।

खूबसूरत साड़ियां लहंगे दुपट्टे से लेकर चूड़ियां गहने सभी यहां पर खास और आकर्षक हैं। यह बाजार इसलिए भी आकर्षक है क्योंकि यहां एक तो बड़े बड़े डिजाइनर्स के कपड़े हूबहू उसी डिजाइन में आकर्षक कीमतों में होते हैं दूसरा डिजाइंस की वैरायटी यहां उपलब्ध है ।हाथ से किए गए काम इतनी सफाई के साथ इस काम में कहीं और मिलना नामुमकिन है।

चांदनी चौक पारंपरिक परिधानों की गली तो है ही साथ ही स्वादिष्ट खाने की खुशबू यहाँ आने वाले हर व्यक्ति को लुभाती ही नहीं खाने पर मजबूर भी कर देती है ।यह खुशबू इतनी तेज होती है कि फिल्मी जगत भी यहां खींचा चला आया “कभी खुशी कभी गम”, “ब्लैक एंड व्हाइट”,” चांदनी चौक टू चाइना” और “डेल्ही 6” जैसी कई फिल्में यहां शूट हुई ।
बात चाहे खाने की हो परिधानों की हो या हो इतिहास के हर रूप में चांदनी चौक अपनी चांदनी बिखेरती हुई पुरानी दिल्ली की शान है ।यदि दिल्ली आकर आप चांदनी चौक की की तंग गलियों में घूमे नहीं तो अपने दिल्ली की शान भारत के पारंपरिक परिधान के इस खूबसूरत झांकी को नहीं देखा लाल किला चांदनी चौक या चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।
यही नहीं अगर आप पढ़ने के शौकीन है तो चांदनी चौक यहाँ फिर आपको निराश नहीं करेगा नई सड़क में आपको सभी कोर्स की पुस्तकें मिल जाएंगे तो वहीं पुराने सेकंड हैंड पुस्तकें भी उपलब्ध होती हैं।
इसके साथ ही यहां पास में ही दरियागंज हैं दरियागंज से आपको सस्ते से सस्ती कीमत में नॉवेल्स मिल जाएंगे कुल मिलाकर चांदनी चौक बाजार व बाजार है जहां किताबों से लेकर साड़ियों से लेकर हर तरह का सामान कम से कम कीमत में उपलब्ध होता है ।


Yes….it is right…I felt