BUDGET 2020Business News 

BUDGET 2020 : जानिए क्‍या हुआ सस्ता और क्या महंगा, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर ?

देश की वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी 2020 को पिछली बार से ज्यादा लम्बा भाषण देते हुए देश का बजट पेश कर दिया है। आपको बता दें की इस बार के बजट में मध्‍यम वर्ग को काफी रहत दी गयी है और सबसे खास बात तो ये है की 15 लाख तक की आय वालों के लिए इनकम टैक्‍स में बड़े बदलाव किए गए हैं हालाँकि इसके साथ कुछ शर्ते भी जुड़ी हुई है। फिलहाल तो आप ये समझ लीजिये कि इस बार के बजट में कई नई घोषणाएं की गई हैं। ऐसे में निश्चित रूप से हमेशा की तरह कई चीजें महंगी और कई चीजें सस्‍ती होने के आसार भी हैं। आइये एक नजर डालते हैं की बजट 2020 (BUDGET 2020) की घोषणा के बाद आपके जरूरत की कौन कौन सी वस्तुएं महंगी हो जाएँगी और क्‍या क्या रहेंगी सस्‍ती?

BUDGET 2020 : क्या हो जायेगा महंगा

मोबाइल फोन
पंखा
इंर्पोटेड जूते-चप्पल
फर्नीचर
स्टेशनरी
फ्रिज, AC से जुड़े उपकरण
तंबाकू, सिगरेट
मेडिकल इक्विपमेंट
पंखे
घरेलू उपकरणों पर एक्साइज ड्यूटी बढ़कर हुई 20 फीसद
ऑटो और ऑटो पार्ट पर बढ़ी कस्टम ड्यूटी. नतीजतन महंगे होंगे

BUDGET 2020 : क्या होगा सस्‍ता

घर होंगे सस्ते, हाउसिंग डेवलेपर्स को टैक्स छूट
न्यूजप्रिंट पेपर

खैर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने बजट 2020 (BUDGET 2020) में आम आदमी को बड़ी राहत दी है, इसे आप इस तरह से समझ लीजिये कि पांच लाख तक की आय वाले को कोई टैक्‍स नहीं देना होगा। इसके अलावा जिसकी आय 5 लाख से 7.5 लाख रुपये तक है उसे अभी तक 20% टैक्स पड़ता था जबकि अब इसे घटाकर सिर्फ 10 प्रतिशत कर दिया है। 7.5 लाख से 10 लाख तक की आमदनी वालों की इनकम टैक्स स्लैब में भी कटौती की गयी है, उनके लिए टैक्स 20% से घटाकर 15% कर दिया गया है। इसी तरह 10 लाख से 12.50 लाख वालों की इनकम टैक्स स्‍लैब 30% से घटाकर 20% कर दी गई है।

जिन लोगों की इनकम 15 लाख से ऊपर हैं उनके लिए किसी प्रकार की छूट नहीं है और उन्हें 30% टैक्स देना होगा। हालांकि नए टैक्‍स का लाभ लेने के लिए पुराने टैक्‍स में छूट को छोड़ना होगा। यानी इसका फायदा तभी मिलेगा जब आप अपनी मिलने वाली छूट को छोड़ देंगे।

Related posts

Leave a Comment